India News (इंडिया न्यूज), Premanand Maharaj Latest News: इस बात से हर कोई वाखिफ है कि प्रेमनंद महाराज के न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरे विश्व में लाखों भक्त है लेकिन फिर भी महाराज बेहद ही साधारण और सरल से एक व्यक्ति है। महाराज को न तो कभी महंगे कपड़ों और न ही कभी किसी भी महंगी वस्तु का प्रयोग तक करते हुए नहीं देखा गया है। और यही एक सबसे बड़ी वजह है जो उनके भक्तो को उनकी और हमेशा खींचे रखती है।
सच्ची सीख और गुरु के लिए आदर
आये दिन प्रेमानंद महाराज के कई सुविचार कई वीडियोज़ के जरिये वह अपने भक्तों और लोगों को इस बात को सीखाने की कोशिश करते रहते है कि इंसान की जिंदगी में उसका कर्म ही उसका सबसे बड़ा धर्म है इसलिए चाहे व्यक्ति एक बार को धर्म से चूक जाएं लेकिन कभी भी अपने कर्म से नहीं चूकना चाहिए क्योंकि वह ही है जो उसे संसार में अच्छा जीवन व्यतीत करने में सहायक होता है। साथ ही महाराज खुद भी इन वचनों पर हर हाल में खरा उतरने का हर एक प्रयास करते है जो उनकी हाल ही एक वीडियो से साफ़ पता चलता है।
किसकी सेवा में इतने लीं हुए प्रेमानंद महाराज?
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है जिसमे महाराज को एक बच्चे के समान देखा जा सकता है इतना ही नहीं इस वीडियो में उनके सामने एक व्यक्ति है जिसकी सेवा में महाराज हर एक प्रयास किये चले जा रहे है जिसे देख उनके भक्तों तक की भी आंखें फटी की फटी रह जाती है। देखें वायरल वीडियो का सच…
प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो साफ़ करता है कि गुरु के आगे चाहे कितने से कितना बड़ा इंसान भी क्यों न हो उसे हमेशा सरल, सहज और नतमस्तक ही रहना चाहिए क्योंकि इस विश्व में गुरु से बड़ा और सर्वोपरि स्थान तो प्रभु का भी नहीं होता ऐसे में महाराज का अपने गुरु के आगे इस तरह बैठना साफ़ करता है कि वह जो ज्ञान अपने भक्तों में बांटते है वह खुद भी उसी रेखा पर और सीख पर चलना बखूबी जानते है।
एक महिला होकर शिखंडी ने की थी महाभारत काल में एक लड़की से शादी? गाथा सुन उड़ जाएंगे होश!