India News (इंडिया न्यूज),Prophecy of Nostradamus:दुनिया को लेकर कई भविष्यवक्ताओं ने बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। इसी तरह मशहूर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ने भी दुनिया को लेकर बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जिस वजह से उनकी भविष्यवाणियां हमेशा चर्चा में रही हैं। उन्होंने ये भविष्यवाणियां अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में लिखी हैं। आपको बता दें कि उन्होंने साल 2025 को लेकर बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उनके मुताबिक ये साल पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा देगा। ये साल पूरी दुनिया के लिए सबसे अहम साल होगा। इस साल में भारत का कोई नेता पूरी दुनिया को बड़ा संदेश देगा। आपको बता दें कि साल 2025 को लेकर ऐसी भविष्यवाणी सिर्फ नास्त्रेदमस ने ही नहीं की है बल्कि बाबा बंगा और कई दूसरे भविष्यवक्ताओं ने भी ऐसी भविष्यवाणियां की हैं।

अगर भविष्यवाणी सच हुई तो क्या होगा

दरअसल नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को हुआ था। उनकी मृत्यु 1566 में हुई थी। 15वीं शताब्दी में ही उन्होंने कलयुग के अंत की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने 2025 को लेकर भी कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं जो अब दुनिया को डरा रही हैं। अगर उनकी भविष्यवाणी सच हुई तो दुनिया में बड़ी तबाही मच सकती है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध होगा और सभी देश अर्थव्यवस्था की गिरावट से जूझेंगे। तीसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया में भयंकर तबाही मचेगी। लेकिन इस दौरान भारत का एक नेता दुनिया को शांति का संदेश देगा। यह नेता भारत को आगे ले जाएगा।

यह भविष्यवाणी भारत को डरा रही है

लेकिन इसके अलावा अब एक और भविष्यवाणी ने दुनिया को चिंतित कर दिया है। यह भविष्यवाणी भारत को भी चिंतित करती है। दरअसल, एक तरफ नास्त्रेदमस के अनुसार दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध होगा और सभी देशों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ उनके अनुसार दुनिया में जलवायु परिवर्तन भी होगा। नास्त्रेदमस के अनुसार, 2025 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा। गर्म हवाएं चलेंगी, जो अब तक महसूस नहीं हुई हैं। इस जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव यूरोप में महसूस किया जाएगा। हाल ही में यह भी पता चला है कि 2025 भारत का सबसे गर्म वर्ष होगा। हाल ही में एक अध्ययन से पता चला है कि भारत में गर्मी की लहरें दोगुनी हो जाएंगी। इस बार गर्मी का प्रकोप 5 या 6 दिनों के बजाय 10 से 12 दिनों तक रहेगा।

मौत के बाद भी नहीं है चैन! तिब्बत में गिद्धों को काटकर चढ़ाते हैं शव, जानिए झटोर का खौफनाक रिवाज़!

प्रेमानंद जी महाराज की छाती पर चढ़ बैठा भूत खींचीं जटाएं, शिव मंत्र ने ऐसे किया वश में!