India News (इंडिया न्यूज), Prosperity Mantra: ऐसा माना जाता है कि दिन की शुरुआत जितनी अच्छी होगी, पूरा दिन उतना ही बेहतर और खूबसूरत निकलता है। यही वजह है कि प्राचीन काल से ही सुबह उठते ही कुछ ऐसी आदतें अपनाने की सलाह दी जाती है, जो मन और शरीर दोनों को शांति प्रदान करती हैं। इनमें से एक प्रमुख परंपरा है “कर दर्शन” (हथेलियाँ देखना), जिसे हर सुबह करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

इस तरह से देखें हथेलियां

कर दर्शन की परंपरा के अनुसार, सुबह उठते ही बिस्तर पर बैठकर, आँखें बंद करके अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ने की सलाह दी जाती है। इस प्रक्रिया से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन को शांति मिलती है। साथ ही, यह भी माना जाता है कि जीवन में हम जो कर्म करते हैं, वही हमारा भाग्य और सफलता निर्धारित करते हैं।

लाल vs हरा कौन सा सेब सबसे ज्यादा फायदेमंद?

हथेलियों में देवी-देवताओं का होता है वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हथेलियों के अलग-अलग हिस्सों में देवी-देवताओं का वास होता है। कराग्रे यानी हथेली का अगला हिस्सा देवी लक्ष्मी का निवास माना जाता है, करमध्ये यानी हथेली के बीच का हिस्सा देवी सरस्वती का निवास माना जाता है और करमूले यानी हथेली का आधार भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। इसलिए सुबह हथेली को देखने से इन देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

इस मंत्र का करें जाप

इस परंपरा को और भी प्रभावी बनाने के लिए आप “कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती, करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम्” मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र न केवल आध्यात्मिक शांति लाता है बल्कि सफलता और समृद्धि की ओर भी ले जाता है। यह सरल परंपरा आपके दिन की शुरुआत को सकारात्मक और शांति से भरपूर बना सकती है।

रोजाना चेहरे पर लगा लें किचन में पड़ी ये सस्ती सी चीज, बच्चों की तरह दमकने लगेगी स्किन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।