India News (इंडिया न्यूज),Puja Path Tips: हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार और अपने तरीके से भगवान की पूजा करता है। इसके साथ ही पूजा-पाठ को भगवान तक अपनी प्रार्थना पहुंचाने का भी एक अच्छा माध्यम माना जाता है। मान्यता है कि प्रतिदिन भक्ति भाव से पूजा-पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में सूर्योदय का समय पूजा-पाठ के लिए सबसे अच्छा माना गया है। यह वह समय होता है जब व्यक्ति का शरीर और मन दोनों ही अपने शुद्धतम स्तर पर होते हैं। ऐसे में व्यक्ति अधिक ध्यान कर पाता है और उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा भी अधिक होती है। यही वजह है कि इस समय भगवान का ध्यान और पूजा-पाठ करने से आपको अधिक लाभ मिल सकता है और आपकी प्रार्थनाएं जल्दी पूरी होती हैं।

यह समय भी है खास

सूर्योदय के साथ ही शाम का समय जिसे गोधूलि बेला भी कहते हैं, भी भगवान की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। वेदों के अनुसार इस समय को बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह दिन और रात के मिलन का समय होता है। ऐसे में अगर आप इस समय भगवान का ध्यान या पूजा करते हैं तो इससे आपको बहुत लाभ भी मिल सकता है।

मूलांक 3 वालों के लिए खुशखबरी! आज बढ़ सकती है इनकम, जाने आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल

कब नहीं करनी चाहिए पूजा?

शास्त्रों में इस बात का भी उल्लेख है कि किस समय पूजा करने से आपको कोई लाभ नहीं मिलता है। दोपहर के समय कभी भी भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह समय अभिजीत मुहूर्त होता है, जिसे पितरों का समय माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस समय पूजा करते हैं तो आपको इसका पूरा लाभ नहीं मिलता है। इसके साथ ही दोपहर का समय भगवान के आराम का समय भी माना जाता है, इसलिए इस समय पूजा करना भी शुभ नहीं होता है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 11 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!