India News(इंडिया न्यूज), Purnima-Mata Lakshmi: संसार में हर एक व्यक्ति चाहता है की मां लक्ष्मी की कृपा उसे पर बनी रहे और उसके जीवन में कभी भी धन संपत्ति की कमी ना हो। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो पूर्णिमा के दिन आपके लिए कैसे योग बन रहे हैं। जिसके माध्यम से आप दूसरों को प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी असीम कृपा को प्राप्त कर सकते हैं। इस खबर के माध्यम से हम आपको तीन चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन दौलत को हासिल कर सकते हैं। अगर आपने इनमें से किसी एक चीज का भी प्रयोग किया तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी।
- मां लक्ष्मी को इन उपायों से करें प्रसन्न
- एक चीज करने से होती है धन की बारिश
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के लिए करें उपाय
- अगर आप भी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने के बाद पांच पान के पत्तों को माता को अर्पित करते हैं। तो धन आपके जीवन में बरकत के साथ आएगा।
- पूजा के दौरान पलाश के फूल माता लक्ष्मी को चढ़ाना दरिद्रता को दूर करता है और धनवान बनता है। पलाश के फूल माता को अर्पित करने से धन की बरकत होती है।
- मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि अगर आप पूर्णिमा के दिन सोने या चांदी को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हैं। तो इससे फायदा होता है। इस सोनि या चांदी को अर्पित करने के बाद धारण करने से जीवन में पैसों की किल्लत नहीं होती।
बताए गई तीन चीजों में से अगर आप किसी एक का भी प्रयोग करते हैं तो माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसती है लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपको यह तीनों उपाय पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ करने हैं। आप भूल कर भी कोई गलती नहीं कर सकते।