India News (इंडिया न्यूज), Rahu Gochar 2025: 18 साल के लंबे अंतराल के बाद राहु एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 18 मई 2025 को शाम 7:35 बजे राहु मीन राशि से वक्री होकर शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु हमेशा वक्री गति से चलते हैं और इस बार यह गोचर अगले 18 महीनों तक प्रभावी रहेगा। इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों- मेष, कर्क, कन्या, तुला और धनु- के लिए यह परिवर्तन विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।
मेष राशि
राहु मेष राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसे लाभ और इच्छा पूर्ति का भाव कहा जाता है। इस अवधि में जातकों की अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है, वहीं व्यापारियों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा और अच्छे मित्रों से मुलाकात होगी। इस समय प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के अष्टम भाव में राहु का गोचर होगा। यह भाव अचानक लाभ और गुप्त विषयों से जुड़ा हुआ है। इस समय आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है। साथ ही पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और विवाहेतर जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। कोई संपत्ति का सौदा या निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के छठे भाव में राहु का गोचर होगा, जो कर्ज, रोग और शत्रुता का भाव है। इस गोचर के दौरान पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है और बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। जिन लोगों पर कर्ज है, उन्हें इससे मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में लिया गया कर्ज लाभकारी सिद्ध होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक होगा।
तुला राशि
राहु तुला राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा, जिससे शिक्षा, प्रेम और बुद्धि का विस्तार होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। शेयर बाजार और निवेश के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी।
धनु राशि
धनु राशि के तीसरे भाव में राहु का गोचर उनके साहस, पराक्रम और छोटी यात्राओं को बढ़ावा देगा। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में बड़ा लाभ देगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और उनकी मदद से कोई लंबित काम पूरा हो सकता है। आपकी वाणी और संवाद शैली से नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपका आत्मविश्वास और जोखिम लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।
ज्योतिष से लें सलाह
राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। हालांकि राहु की चाल रहस्यमयी होती है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले ज्योतिषीय सलाह लेना और विचार-विमर्श करना बेहतर रहेगा। कुंभ राशि में राहु का यह गोचर निश्चित रूप से आने वाले समय में कई लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।