India News (इंडिया न्यूज), Rahu-Ketu: राहु-केतु को मायावी ग्रह माना जाता है, जो हमेशा विपरीत दिशा में गोचर करते हैं। इन दोनों ग्रहों की शुभ दृष्टि व्यक्ति के भाग्य को चमका सकती है। ये दोनों ग्रह जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। वहीं इनके शुभ होने पर धन में वृद्धि, व्यापार में उन्नति और जीवन में खुशियां आती हैं। राहु-केतु अगले 9 महीने तक राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की चाल 2025 तक कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है-
- राहु-केतु की चाल डालेगी इन राशियों पर असर
- इस तरह से बदलेगीं किस्मत
वृश्चिक
केतु और राहु का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। करियर में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। Rahu-Ketu
18 अगस्त से इन राशियों के लिए होगा चमत्कार, 45 दिन तक राजा की जिएंगे जिंदगी
सिंह
राहु-केतु का यह गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। करियर में आपको कई ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष भी मजबूत रहने वाला है।
धनु Rahu-Ketu
राहु केतु का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबारियों को पैसों के मामले में कोई अच्छी खबर मिलेगी।
दिन में एक बार खाने का क्या होता है शरीर पर असर? फायदे और नुकसान का रखें ध्यान
मेष
राहु-केतु का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है। इस गोचर के बाद आपके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं, जो काफी सकारात्मक रहने वाले हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। Rahu-Ketu
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।