India News (इंडिया न्यूज), Rajyog/Grah Gochar 2025: वर्ष 2024 में भी ग्रहों का महगोचर हुआ था जिसके बाद साल 2025 में ग्रहों का महागोचर होने वाला है। एक निश्चित समय के पश्चात सूर्यदेव मंगल के साथ ही कई प्रभावशाली ग्रह राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे। खासकर जनवरी महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ये 4 महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे, जो कई राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। इस दौरान बनने वाले शुभ योग और राजयोग से कई राशियों को आर्थिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ग्रहों के गोचर की तारीखें

वैदिक पंचांग के अनुसार, जनवरी में चार प्रमुख ग्रहों के गोचर होंगे। 4 जनवरी को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में जाएंगे। 21 जनवरी को मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे, और 27 जनवरी को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कुंभ, मीन, मकर, और धनु राशियों के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है।

क्यों दिल धड़कना हो जाता है एक दम से बंद, क्या मौत के बाद भी कर सकते है हार्ट डोनेट

इन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि

साल 2025 में ग्रहों का गोचर और राजयोग इन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। मेष राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही जिनका विवाह नहीं हुआ है उनकी शादी भी हो सकती है। कुल मिलाकर जीवन में खुशियां आएँगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी साथ ही नौकरी या व्यवसाय में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। तुला राशि के जातकों का धार्मिक कार्यों की तरफ ध्यान जायेगा।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। इन जातकों को सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं और व्यापार में अत्यधिक लाभ की संभावना है। शनिदेव का आशीर्वाद बना रहेगा जिससे जीवन में चल रही मुसीबतों का अंत हो जायेगा।
इन ग्रहों के शुभ योग से मीन और मकर राशियों के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर जनवरी 2025 का महीना कई राशियों के लिए बेहतरीन साबित होगा।

कड़कड़ाती सर्दी में भी ठंडे पानी से मिलेगा शरीर को आराम, विशेषज्ञों ने बताए इतने फायदे यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।