India News (इंडिया न्यूज), Raksha Bandhan: सावन पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माने जाने वाले सावन माह के आखिरी दिन भगवान शिव की पूजा के साथ ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा 19 अगस्त को है और इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेंगी। इस साल सावन माह के आखिरी दिन और रक्षा बंधन के दिन विशेष योग और संयोग बनने जा रहे हैं। ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार इस बार 90 साल बाद सावन पूर्णिमा का दिन बेहद खास होने जा रहा है, तो आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के दिन कौन से खास योग बनने जा रहे हैं और इसका क्या असर होगा।

BSNL 5G दे रहा शानदार प्लान! 160 दिनों तक रिचार्ज की कोई टेंशन नहीं

इस साल रक्षा बंधन पर बनेंगे ये खास योग

19 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। देशभर में सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन भक्त भोलेनाथ के दर्शन करने शिव मंदिरों में पहुंचते हैं। इस बार सावन पूर्णिमा के दिन 90 साल बाद एक विशेष योग बनने जा रहा है। ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्ध योग, रवि योग, शोभन योग के साथ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही सावन पूर्णिमा सोमवार को है। इस दिन चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रदेव के स्वामी स्वयं भगवान भोलेनाथ हैं। इस दिन सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इससे शुक्रादित्य, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग बन रहा है। ग्रहों और योगों के कारण कुछ राशियों पर भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा रहेगी।

शोभन योग में नए काम की होगी शुरुआत

सावन पूर्णिमा के दिन दुर्लभ शोभन योग बनने जा रहा है। यह योग देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर बन रहा है। इस योग में नया काम शुरू करना बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस योग में लक्ष्मी नारायण के रूप में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन धान्य की प्राप्ति होती है।

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, उत्तर रेलवे में कई पदों पर निकली भर्ती