India News(इंडिया न्यूज), Ramayana: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वनवास के दौरान जहां-जहां भी श्री राम ने कदम रखे, उन-उन स्थानों पर मंदिर, तालाब और राम आर्य आदि का निर्माण किया गया। शास्त्रों में ऐसे कई स्थानों का वर्णन है जहां पर जब श्री राम जी ने कदम रखे तो उन स्थानों की मान्यता बढ़ गई। आज हम आपको श्री राम द्वारा बनाए गए ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिसके बारें में शायद ही आपने सुना होगा, कथाओं के अनुसार लंका से लौटने के बाद भगवान श्री राम ने शिवालय, महिला, आश्रम, कुटिया आदि कई प्रकार के कार्य किए। लेकिन जिन कार्यों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, वो कार्य श्री राम ने अपने वनवास के दौरान किए थे।

  • वनवास पर राम ने किया इन चीजों का निर्माण
  • इस वजह से होती है आज भी पूजा

भगवान राम ने बनाई कुटिया

रामायण के अनुसार जब श्री राम गंगा पार करके चित्रकूट पहुंचे तो वहां गंगा और यमुना के संगम पर भारद्वाज ऋषि का आश्रम था। महर्षि ने श्री राम को उसी पहाड़ी की चोटी पर कुटिया बनाने की सलाह दी। जिसके बाद श्री राम ने वहां कुटिया बनाई और वहीं रहने लगे। इसके बाद वो नासिक के पंचवटी क्षेत्र में गए, यहां भी उन्होंने कुटिया बनाई। फिर वे सीता माता की खोज में निकल पड़े और रास्ते में जहां भी उन्हें कुछ दिन रुकना पड़ता, वहां वे एक कुटिया बना लेते। बाद में रामेश्वरम और अंत में श्रीलंका में कुटिया बनाने का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। Ramayana

चाय के शौकीनों ने छोड़ दी Tea तो 1 महीने में शरीर पर दिखेंगे ये बदलाव

खुद बनाया था जूते और वस्त्र

धार्मिक कथाओं में कहा गया है कि श्री राम, श्री लक्ष्मण और माता सीता ने वनवास के दौरान अपने वस्त्र और जूते स्वयं बनाए और उन्हें पहना।

शिवलिंग को किया स्थापित Ramayana

तुलसीदास जी की रामायण के अनुसार भगवान श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले रामेश्वरम में भगवान शिव की पूजा की और यहां एक शिवलिंग की स्थापना की, जिसे वर्तमान में भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

क्या है Heteropaternal Superfecundation? एक ही समय पर दो लोगों के बच्चों को दे सकती है जन्म

बनाया था पुल Ramayana

लंका में प्रवेश करने और सीता माता को रावण के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भगवान श्री राम ने नल नील पर दुनिया का पहला पुल बनाया जो समुद्र के ऊपर से होकर गुजरा। वर्तमान में इसे राम सेतु के नाम से जाना जाता है। जबकि पुरानी कथाओं के अनुसार श्री राम ने इस पुल का नाम नल सेतु रखा था।

Kashmera Shah ने क्यों लगाई Archana Gautam की क्लास, बोली-थप्पड़ मारूंगी…