India News (इंडिया न्यूज़), Dream Interpretation: हिंदु धर्म में शास्त्रों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के मुताबीक कोई भी कार्य करने से उसका अच्छा लाभ मिलता है, साथ हीं हिंदु धर्म में स्वप्न शास्त्र को भी उतना ही जरूरी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। यहां हम ऐसे सपनों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनमें कुछ शुभ होने की संभावना होती है।

ये सपने किसी अधूरी इच्छा के पूरा होने या अचानक धन प्राप्ति का संकेत देते हैं। जानिए इन सपनों के बारे में। अगर किसी व्यक्ति को सपने में देवी-देवता दिखाई देते हैं तो यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। कहा जाता है कि अगर ऐसा सपना आए तो भविष्य में किसी काम में सफलता मिलने के आसार होते हैं। यह सपना धन संबंधी परेशानियों के दूर होने का भी संकेत देता है।

देवी-देवता का दिखाई देना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में देवी-देवता दिखाई दें तो यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर ऐसा सपना आए तो भविष्य में किसी काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। यह सपना धन संबंधी परेशानियों के दूर होने का भी संकेत देता है।

उपले बनते देखना

सपने में गोबर के उपले बनते देखना भी शुभ माना जाता है। यह सपना भाग्य चमकने का संकेत देता है। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है।

छा रही है घर में दरिद्रता? घर के मंदिर में कभी न करें ये 5 गलतियां, किया ऐसा तो तिल-तिल को तरस जाएंगे आप!

इलेक्ट्रॉनिक सामान टूटना

सपने में इलेक्ट्रॉनिक सामान टूटते देखना भी शुभ माना जाता है। यह सपना दरिद्रता दूर होने का संकेत देता है।

शवयात्रा देखना

सपने में शवयात्रा देखना भी शुभ माना जाता है। यह सपना निकट भविष्य में उन्नति का संकेत देता है।

आंवला या कमल का फूल

सपने में आंवला या कमल का फूल देखने का मतलब है कि आपको किसी काम में सफलता मिलने वाली है। यह सपना भी धन लाभ का संकेत माना जाता है।

इन 3 राशि के जातकों पर बनने जा रहा है ये महा संयोग, मिलेगा ऐसा तोहफा, यकीन करना हो जाएगा मुश्किल, जानें आज का राशिफल!

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।