India News (इंडिया न्यूज), IITian Baba: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे झज्जर के आईआईटीयन बाबा अभय सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अभय सिंह मूल रूप से हरियाणा के झज्जर के सासरौली के रहने वाले हैं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और झज्जर बार के प्रधान भी रह चुके हैं। अधिवक्ता करण सिंह को सोशल मीडिया के जरिए उनके सांसारिक और सुखमय चीजों को त्याग कर आध्यात्म की राह अपनाने के बारे में पता चला। आजतक से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभय सिंह बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में काफी होनहार था।
बेटे की आध्यात्म से पिता दुखी हैं
कर्ण सिंह बताते हैं कि कनाडा से आने के बाद वह अभय को भिवानी के एक नेचुरोपैथी अस्पताल में ले गए। वहां ध्यान के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें अभय की आध्यात्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अभय के आध्यात्म की ओर मुड़ने से वह खुश नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि अभय ने अब जो भी फैसला लिया है, उसके बारे में वह खुद ही बता सकते हैं। संभव है कि अभय की सोच व्यापक हो और वह देश को कोई आध्यात्मिक संदेश देना चाहता हो।
पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अभय के बारे में बात करते हुए उनके पिता कर्ण सिंह ने कहा कि, अभय उनके सामने कभी खुलकर बात नहीं करता था। वह मुझसे कम बात करता था। बेटा न तो मुझसे और न ही मां से आध्यात्म के बारे में बात करता था। अभय को फोन पर बात करने का शौक नहीं था। वह कहता था कि आप फोन पर मैसेज कर दिया करो। लेकिन पिछले 6 महीने से उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। जिससे उसका पता नहीं चल पा रहा था।