India News (इंडिया न्यूज), Rules Related To Silver Jwellery: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर राशि के लोग कोई धातु पहन सकें। इसी वजह से कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनके शुभ-अशुभ प्रभावों को ध्यान में रखते हुए रत्नों या धातुओं से बने आभूषण पहनने की सलाह दी जाती है। इन धातुओं में चांदी को सबसे पवित्र धातु माना जाता है, जिसका संबंध चंद्रमा और शुक्र से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी पहनने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और जीवन में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि कुछ राशियों के मामले में लाभ की जगह हानि होने की संभावना रहती है।
सोमवार के दिन भगवान शिव का रहेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन?
चांदी धातु किसी भी राशि के लिए शुभ नहीं है
मेष, धनु और सिंह और कुछ राशियों को चांदी से बने आभूषण नही पहनने की सलाह नही दी जाती है। असल में, ऐसी मान्यता है कि इन राशियों को अग्नि तत्व माना जाता है। चूंकि ये तीनों राशियां अग्नि तत्व से संबंधित हैं, इसलिए इन्हें चांदी धातु के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। चांदी का स्वामी ग्रह चंद्रमा माना जाता है जो जल तत्व से संबंधित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये दोनों तत्व एक दूसरे के विपरीत हैं और जब ये दोनों तत्व एक साथ आते हैं तो लाभ की जगह नुकसान पहुंचाने लगते हैं।
चांदी के आभूषण पहनने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु दोनों को ही छाया ग्रह माना जाता है। ऐसे में चांदी की बालियां पहनने से राहु-केतु ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
शुक्र को कला, सौंदर्य और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। इसलिए चांदी के आभूषण पहनने से इनसे जुड़े लाभ मिलते हैं। इसके अलावा चांदी की धातु व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा का संचार करती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी महिला की जन्म कुंडली में शुक्र, बृहस्पति और चंद्रमा तीनों ग्रहों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में माना जाता है कि चांदी की धातु के आभूषण पहनने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
चांदी की धातु के आभूषण पहनने से मन और मस्तिष्क का स्वास्थ्य भी मजबूत होता है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।