India News (इंडिया न्यूज), Saphala Ekadashi 2024: 26 दिसंबर 2024 को साल की आखिरी एकादशी, जो पौष मास के कृष्ण पक्ष में आती है, इस बार सफला एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, यह दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का इस साल का अंतिम अवसर है और यह दिन विशेष उपाय करने के लिए बहुत अच्छा है। इस दिन धन वृद्धि के बहुत सारे अवसर मिल सकते हैं।
इस दिन को लेकर कई धार्मिक उपाय बताए गए हैं, जिनसे घर में समृद्धि और सुख-शांति का वास हो सकता है। हम आपको इस दिन पर करने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं
श्री यंत्र स्थापित करें
इस दिन एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति और सामने श्री यंत्र रखें। इसके बाद मां लक्ष्मी को कुमकुम, अक्षत, फूल और पीली मिठाई अर्पित करें। इसके बाद उनके आठ स्वरूपों के नामों का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।
उम्र से पहले ही ऐसे लोगो को आ जाता है बुढ़ापा…चाणक्य ने बताया इसका सबसे बड़ा कारण?
मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें
दिनभर माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप भी करना बेहद शुभ माना जाता है। आप साल की अंतिम एकादशी के दिन ‘ॐ आद्य लक्ष्मी नम:’ , ‘ॐ विद्या लक्ष्मी नम:’ और ‘ॐ अमृतलक्ष्म्यै नमः’ जैसे शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें। वेदों में बताया गया है कि ये मंत्र इतने शक्तिशाली हैं कि, इनके जाप से कोई भी देविक या भौतिक सुख प्राप्त किया जा सकता है।
श्री सूक्त का पाठ
सफला एकादशी की शाम को श्री सूक्त का पाठ भी विशेष रूप से लाभकारी है। इस दौरान देवी लक्ष्मी से क्षमा याचना करने और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं
समापन में, घर के आंगन में तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाकर उसकी चारों ओर तीन बार परिक्रमा करें और सौभाग्य की कामना करें। इस दिन किए गए ये साधारण उपाय जीवन में धन, सुख और समृद्धि लेकर आ सकते हैं।
5 रानियां होने के बाद भी क्यों रावण सोता था हर रात अकेला? खुद हनुमान जी ने देखा था दशानन का ऐसा हाल!
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।