India News (इंडिया न्यूज़) धर्म डेस्क, Sawan 2023: देवों के देव महादेव का सबसे प्रिय सावन का महीना 4 जूलाई को शुरु होने जा रहा है।  हिंदू धर्म में सावन का पूरा महीना किसी त्यौहार की तरह होता है। इस महीने में शिव भक्त उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। सावन के महीने में सोमवार के दिन का विशेष महत्व है। हालांकि सावन के पूरे महीने में शिव का जलाभिषेक किया जाता है, मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखकर शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने वालों पर शिव की विशेष कृपा रहती है।

  • 4 जुलाई से शुरु होगा सावन
  • पूरे दो महीनों को होगा सावन मास

वैसे तो भोले बाबा की पूजा अर्चना करना सबसे सरल होता है। शिव अपने भक्तों से किसी भी तरह प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन शिव की पूजा अर्चना कुछ नियम के साथ किए जाए तो भोले बाबा की अपने भक्तों पर कृपा बहुत बरशती है।

इस प्रकार हैं सावन 2023 प्रमुख तिथियां

इस बार सावन की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं- मौना पंचमी 7 जुलाई 2023 होगी, शुक्र प्रदोष व्रत 14 जुलाई शुक्रवार को होगा, सावन शिवरात्रि 15 जुलाई दिन शनिवार होगी, सावन अमावस्या 17 जुलाई दिन सोमवार, रवि प्रदोष व्रत 30 जुलाई दिन रविवार, रवि प्रदोष व्रत (अधिकमास) 13 अगस्त दिन रविवार, मासिक शिवरात्रि (अधिकमास) 14 अगस्त दिन सोमवार, नाग पंचमी 21 अगस्त दिन सोमवार, सोम प्रदोष व्रत 28 अगस्त दिन सोमवार और सावन पूर्णिमा 31 अगस्त दिन।

सावन में राशियों के अनुसार करें जलाभिषेक

राशियां                  शिव पूजा करने विधि

  • मेष राशि- गंगाजल से शिव का जलाभिषेक करने परे सर्वकार्य सिद्ध होंगे।
  • वृषभ राशि- धन प्राप्ति के लिए जल में अक्षत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि- गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करने पर सौभाग्य में वृद्धि होगी।
  • कर्क राशि- शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करने पर संतान सुख प्राप्त होगा।
  • सिंह राशि- जल में गुलाब का फूल डालकर अभिषेक करने से आरोग्य का वरदान मिलेगा।
  • कन्या राशि- शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए शिव पर गन्ने का रस चढ़ाएं।
  • तुला राशि- पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें,इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • वृश्चिक राशि- ग्रहों के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए घी से शंकर जी का अभिषेक करें।
  • धनु राशि- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए शहद से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
  • मकर राशि- व्यापार या नौकरी में परेशानी आ रही है तो गंगाजल या इत्र शिव जी को चढ़ाएं। जल्द शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • कुंभ राशि- जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा पाने के लिए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना उत्तम माना गया है।
  • मीन राशि- दूध में भांग और गन्ने का रस मिलाकर शिव का अभिषेक करें, इससे आय के नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

ये भी पढ़ें-  Sawan Month 2023: इस मास को क्यों कहा जाता है श्रावण, माता पार्वती की वजह से भगवान शिव को प्रिय है ये महीना