India News (इंडिया न्यूज़), Sawan Somwar 2024: सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरू होगा। यह पूरा महीना शिव जी का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में शिवलिंग की पूजा करने वालों के जीवन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा (शनि दोष) चल रही हो उन्हें हर सावन सोमवार को महादेव का दूध,जल,दही, शहद आदि से अभिषेक करना चाहिए। इससे भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। सावन में अगर आप महादेव को खुश करना चाहते हैं तो कुछ खास चीजों का पूजा में इस्तेमाल करें।

सावन सोमवार की पूजा में शामिल करें ये चीजें

अगर आप सावन सोमवार पर शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं तो पानी में गंगाजल मिलाकर पतली धार बनाकर महादेव पर अभिषेक करें, इस दौरान महादेव के मंत्रों का 108 बार जाप करें। अब एक मुट्ठी चावल और बेलपत्र चढ़ाएं। कहा जाता है कि अगर इन तीन चीजों से शिव की पूजा की जाए तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव कम होता है। इससे आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशानियां भी खत्म होती हैं।

Mahabharata: श्रीकृष्ण ने क्यों किया था अर्जुन के किन्नर पुत्र से विवाह? वजह जान हैरान रह गई थी सभा!

राशि के अनुसार सावन सोमवार पूजा

मेष राशि वालों को सावन के पहले सोमवार को शहद का दान करना चाहिए।

वृष राशि वालों को सावन में सफेद कपड़े, घी, तेल और बाजरा का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि वालों को मौसमी फलों का दान करना चाहिए। साथ ही गाय को चारा खिलाना चाहिए।

कर्क राशि वाले चांदी, दूध, मोती, चावल और चीनी का दान भी कर सकते हैं।

सावन के पहले सोमवार को सिंह राशि वालों को गुड़ और शहद का दान करना चाहिए।

कन्या राशि वालों को सावन के पहले सोमवार को कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए।

सावन के पहले सोमवार को तुला राशि वालों को चावल और दूध का दान करना चाहिए।

सावन के पहले सोमवार को वृश्चिक राशि वालों को सोना, तांबा और केसर का दान करना चाहिए।

धनु राशि वाले चने की दाल, केसर मिला दूध का दान कर सकते हैं।

मकर राशि वालों को छाता और कंबल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि वालों को नीले-काले कपड़े का दान करना चाहिए।

मीन राशि वालों को अनाज, पैसे, दालें, पीले फूल का दान करना चाहिए।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Savan Ka Jhula: इस सावन घर में लगा रहे हैं झूला? तो आप भी वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान