India News (इंडिया न्यूज), Sawan Somwar 2024: सावन के महीने में आज 12 अगस्त को चौथा सोमवार है। भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। सावन के चौथे सोमवार का व्रत आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तारीख को रखा जा रहा है। महादेव के खास माह में उनके लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। इन व्रतों को रखने से पुण्य मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर किसी की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो उसे सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए, ऐसा करने से शादी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
- सावन के चौथे सोमवार का शुभ मुहूर्त
- भोलेनाथ को प्रसन्न कैसे करें?
अगर घर में इस प्रकार रखी हैं माँ लक्ष्मी की मूर्ति तो डूबता चला जायेगा पैसा, जानें सही तरीका?
सावन के चौथे सोमवार का शुभ मुहूर्त
सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रखा जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:23 बजे से 05:06 बजे तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा। लेकिन सावन के पवित्र माह में आप भोलेनाथ का अभिषेक कभी भी कर सकते हैं।
भोलेनाथ को प्रसन्न कैसे करें?
सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक करें। इसके साथ ही इस दिन घर में पूजा करने के बाद मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक करें। गंगा जल में चंदन मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें। फिर भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें। इसके साथ ही आप जल में दही, दूध, घी, शहद और गंगा जल मिलाकर भोलेनाथ का शिवलिंग पर अभिषेक कर सकते है। शिव जी को उनके प्रिय बेलपत्र, पान, सुपारी और अक्षत भी अर्पित करना चाहिए।
आज का दिन बेहद शुभ है। आज भोलेनाथ की पूजा करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी की आरती करें। ऐसा करने से शिवजी बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
Numerology: दिल की साफ होती है इस तारीख को जन्मी लड़कियां, किस्मत की होती है धनी