India News (इंडिया न्यूज),Shani and Shukra Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलकर त्रिग्रही और राजयोग बनाते हैं, जिसका मानव जीवन और देश-दुनिया पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। साथ ही ये योग किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ होते हैं। आपको बता दें कि मार्च में सूर्य, शनि और शुक्र की युति बनने जा रही है। यह युति 30 साल बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों का सुनहरा समय शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपका भाग्य उदय हो सकता है। इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको मनचाहे कॉलेज या स्कूल में दाखिला मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि
त्रिग्रही योग बनने से आपको करियर और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। क्योंकि यह योग आपकी राशि के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका व्यापार चमक सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का है। आप अपनी मेहनत से अपने काम में अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी नौकरी से अच्छा लाभ मिलेगा। यह समय अपने करियर में नया मुकाम हासिल करने का है। इस दौरान कारोबारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ होगा। साथ ही इस समय व्यापार का विस्तार भी हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि के आय और लाभ स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। साथ ही अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और पुराना निवेश भी लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को जल्द ही अपने करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। कारोबारियों की कुंडली में धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को विदेश से नए बिजनेस के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इससे आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा। यह समय अपने कारोबार को विस्तार देने का है। साथ ही निवेश से भी आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।