India News (इंडिया न्यूज), Shani Gochar 2025: साल 2025 की शुरुआत होने में अब एक महीना भी नहीं हैं। इस नए साल का लोग बहुत बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। नए साल के आने से पहले ही लोगों की बस यही इच्छा रहती है कि उनका आने वाला साल बहुत शुभ और अच्छा हो जो उनके लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आये। साथ ही लोग यह भी कामना करते हैं कि, आने वाले साल से पहले ही उनकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएं और वो जिन्दगी को नए सिरे से खुशियों के साथ जिएं। तो, ज्योतिष के अनुसार आने वाला साल 2025 कई राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इन राशियों के ऊपर न्याय और कर्म प्रधान के देवता शनि महाराज की भरपूर कृपा रहेगी।

साल 2025 में शनि देव का गोचर

जानकरी के लिए बता दें कि अभी शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद हैं। साल 2025 में शनि देव मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे और लगभग ढाई साल तक की अवधि में बृहस्पति की ही राशि में विराजमान होंगे। न्याय के देवता शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।

मीन राशि में शनि देव के गोचर करने के तुरंत बाद ही मकर राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा पा जाएंगे। मकर राशि के साथ ही कई अन्य राशियों को भी शनि गोचर से फायदा होगा और इसकी सभी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। आइए लेख के माध्यम से जानें कि साल 2025 में शनि कौन-कौन सी राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।

किचन में रखी इस लाल चीज का जो कर लिया सेवन, मिलेंगे इतने जबरदस्त फायदे, यकिन करना होगा मुश्किल!

कर्क राशि

मीन राशि में शनि का गोचर कर्क राशि वाले लोगों के लिए फलदायक साबित होगा। इसका कारण यह है कि कर्क राशि वाले लोगों पर अभी शनि की ढैय्या बनी हुई है। जैसे ही शनि मीन राशि में प्रवेश करेगा वैसे ही कर्क राशि वाले लोगों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा जिसके बाद साल 2025 में जीवन में ढेरों खुशियां आएँगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए भी साल 2025 में शनि गोचर बहुत शुभ रहेगा। क्योकि वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस दौरान शनि की ढैय्या से छुटकारा मिल जायेगा। शनि की ढैय्या होने की वजह से ढाई साल से चल रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएँगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को साल की शुरुआत में कोई फल नहीं मिलेगा क्योंकि मार्च महीने तक उनपर शनि की साढ़ेसाती का घना प्रभाव होगा। लेकिन मार्च 29 शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर पर चल रही साढ़ेसाती का अंत हो जायेगा। साढ़ेसाती का अंत होते ही आपके सभी बिगड़े या रुके हुए काम भी शुरू हो जायेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाएगी।

यहां काली माता की मूर्ति और स्वास्तिक के निशान है…’अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ को लेकर अजमेर के डिप्टी मेयर का बड़ा दावा

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।