India News (इंडिया न्यूज), Shani Surya Panchank Yog 2025: 3 जून 2025 को ग्रहों की चाल में एक विशेष योग बन रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर सूर्य और शनि के बीच 72 डिग्री का कोण बनेगा, जिससे पंचांक योग का निर्माण होगा। यह योग तीन राशियों के लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। शनि इस समय मीन राशि में स्थित हैं और सूर्य के साथ यह युति भाग्य को चमका सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं, वहीं प्रेम जीवन में भी अच्छी शुरुआत हो सकती है।

’32 साल से उनके साथ…’ परेश रावल संग विवाद पर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार? कहा- उम्मीद नहीं थी

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। निवेश से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं और संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी और अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े फैसले भी आपके पक्ष में रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लिए पंचांक योग विशेष लाभदायक साबित हो सकता है। आय में वृद्धि और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के चलते रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में तरक्की की संभावना बढ़ेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पंचांक योग का असर सिर्फ इन तीन राशियों तक सीमित नहीं रहेगा, लेकिन वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। यह योग व्यापार, करियर और पारिवारिक जीवन में कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है।

‘अगर वर्दी में बनाई Reel तो…’, पुलिस वालों को कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी, बैठे-बैठे थर-थराने लगे थानेदार