India News (इंडिया न्यूज),Shani Surya Yuti: 12 फरवरी 2025 को रात 10:03 बजे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। यहां शनि पहले से ही मौजूद है। ऐसे में कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति बन गई है। यह युति 14 मार्च तक रहेगी और इसके बाद सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस दौरान 28 फरवरी 2025 को शाम 06:36 बजे शनि अस्त हो जाएगा। कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति का सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह शुभ तो कुछ के लिए परेशानी भरा रहेगा। जानिए बड़े बदलाव लाने वाले इस युति से किन राशियों पर खास असर पड़ेगा।

किन राशियों पर खास असर

मेष राशि

मेष राशि वालों की उन्नति होगी। मनचाहे काम में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलेगी।

वृष राशि

वृष राशि रुके हुए काम पूरे होंगे। चल-अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त होगी। तरक्की के संकेत हैं। नए काम में व्यस्तता बढ़ेगी, कुल मिलाकर समय अच्छा है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि किसी धार्मिक स्थान की यात्रा। थोड़े अतिरिक्त प्रयास से काम पूरे होंगे। छोटे-मोटे कामों में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा पर वाहन चलाने से बचना लाभदायक है।

कर्क राशि

कर्क राशि गलत निर्णय से नुकसान। परिवार में शुभ-अशुभ दोनों तरह की घटनाएं। पूंजी निवेश के अवसर। स्वास्थ्य और मरम्मत पर खर्च।

सिंह राशि

सिंह राशि नई साझेदारी। कर्ज और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं। विरोधियों से परेशानी। नई जिम्मेदारी मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि मिले-जुले प्रभाव। स्वास्थ्य और मरम्मत पर खर्च। पुरानी समस्या का समाधान। विरोधी परास्त होंगे। सरकारी कामों में सफलता।

तुला राशि

तुला राशि आर्थिक लाभ के संकेत। स्वास्थ्य, घर की मरम्मत और खरीदारी पर खर्च। आय के नए स्रोत की प्राप्ति। मानसिक शांति का अभाव।

जहां राजा कुरु ने अपने अंगों से बोया धर्म का बीज! कुरुक्षेत्र में मरने वाले योद्धाओं को क्यों हुई स्वर्ग की प्राप्ति? क्या है इसके पीछे का रहस्य

वृश्चिक राशि

वृश्चिक निवास और कार्यालय में परिवर्तन होगा। नए कार्य में संलग्नता। निर्माण कार्य पर खर्च हो सकता है।

धनु राशि

धनु भाग्य आपका साथ देगा। इस दौरान आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं। समस्याओं का समाधान होगा। तरक्की होगी। पहले किए गए कार्यों के लिए कोई बड़ा उपहार और सम्मान मिलने की संभावना है।

इन मुलांक वालों का बढ़ सकता है कर्ज! मुसीबतें खोल देंगी अपना द्वार तो मुश्किल होगा झेलना, जानें आज का अंक ज्योतिष