Sharad Purnima 2021 अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इस दिन कुछ उपायों से रोग-दोष के साथ आर्थिक दिक्कतों को भी हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है। इस बार शरद पूर्णिमा मंगलवार यानी 19 अक्टूबर को है।
इस दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपाय करके किस्मत बदली जा सकती है। इससे रुपये पैसों की तंगी दूर होने से लेकर सारी मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।
Sharad Purnima 2021 आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए यह करें उपाय
अगर आपके पास रुपये नहीं टिकते तो आप शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए चरणों के पास पांच व सात कौड़ियां रख दें। अगले दिन यानी बुधवार को सुबह इन कौड़ियों को किसी लाल व पीले रेशमी कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या रुपये रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की अपार कृपा होगी।
इसके अलावा पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को सुपारी चढ़ाएं। इसे लाल मौली से लपेट लें। अब इसमें अक्षत और कुमकुम लगाएं। लक्ष्मी पूजन के बाद अगले दिन सुबह इसे अपने रुपये रखने की जगह रख दें।
Sharad Purnima 2021 रोग के नाश के लिए
शरद पूर्णिमा को चांदनी रात होती है। मान्यता है कि इस दिन आसमान से अमृत बरसता है। इसलिए खीर बनाकर रात में चांद की रोशनी में चांदी के बर्तन में रखें। रातभर इसे ऐसे ही रहने दें। आधी रात के बाद इस खीर को बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को खिलाएं। माना जाता है कि सांस के रोगियों के लिए यह रामबाण औषधि है। क्योंकि श्वास का सीधा संबंध चन्द्रमा से है।
Sharad Purnima 2021 तरक्की एवं सुख शांति के लिए
शरद पूर्णिमा की रात को हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। इससे आपके आस-पास मौजूद नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाएंगी। नए कार्य या व्यापार में सफलता पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करें। उन्हें एक चौकी में लाल आसन बिछाकर बिठाएं। इसके बाद गंगाजल छिड़क कर तुलसी अर्पित करें।
Connect With Us: Animals are also Spiritual Beings जानवर भी होते हैं आध्यात्मिक प्राणी