India News (इंडिया न्यूज), Mahanavami 2023 Upay: आज नवरात्रि का नौवा दिन है। जिसे नौवमी के नाम से जानते हैं। इसके अगले दिन दशहरा या विजयदशमी मनाई जाती है। इस साल सभी लोग दशहरा 24 अक्टूबर 2023 को मनाएंगे। पुराणों में बखान मिलता है कि दशहरे के दिन ही श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन रावण का दहन किया जाता है। पंचांग की मानें तो दशहरा का उत्सव अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत मानी है। इस दिन को लेकर कई मान्यताएं हैं। जान लें कि इसे दुर्गा नवमी या महानवमी के नाम से भी जाना जाता है।

आज के दिन दुर्गा मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री देवी की पूजा अर्चना भक्त करते हैं। आज कन्या पूजन करने की भी परंपरा है। शास्त्रों की मानें तो मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, गरिमा, लघिमा, ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियां हैं। मान्यता है कि अगर कोई भक्त आज के दिन नियम से पूजा पाठ करता है तो मां सिद्धिदात्री उससे खुश हो कर उसकी मनोकामनाए पूर्ण करती हैं। साथ ही आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष शास्त्र में किन उपायों का जिक्र है जिसको करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। जानते हैं उन उपायों के बारे में।

1. अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहा है तो महानवमी के दिन आग्नेय कोण में मां दुर्गा की ज्योति जलाने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है।

2. महानवमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। सभी मनोकामना पूरी होगी।

3. नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजा करना भी शुभ होता है। घर सुख-समृद्धि का वास होता है।

4. आर्थिक तंगी से अगर आप जूझ रहे हैं तो नवमी के दिन दुर्गा जी के प्रतिमा को गंगाजल में स्नान कराएं। फिर दुर्गा स्त्रोत का पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करें। इससे मां दुर्गा धन-धान्य से भर देती हैं।

5. महानवमी पर मां दुर्गा को सुहाग का समान अर्पित करें। इसे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। मां अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान देती हैं।

यह भी पढ़ें:- 

Disclaimer: ऊपर मुहैया कराई गई जानकारी सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि India News (इंडिया न्यूज़), किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता का पालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से बात कर जानकारी ले लें।