India News(इंडिया न्यूज), Shiv Mantra: इस सावन की माह में शिव भगवान का आशीर्वाद हर एक भक्त पाना चाहता है। इसके लिए वह व्रत, पूजन और अपनी भक्ति का प्रदर्शन प्रभु के सामने करता है, हालांकि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंत्र का जाप भी बेहद शुभ माना जाता है। खास करके भगवान शिव की अगर गुप्त मंत्र का जाप किया जाए तो जल्द से जल्द जीवन में शुभ परिणाम को देखा जा सकता है।

  • इस तरह करें भगवान शिव को प्रसन्न
  • गुप्त मंत्र का होगा फायदा

क्या है भगवान शिव का गुप्त मंत्र? Shiv Mantra

वैसे तो भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम से जाना जाता है और कहा जाता है कि भोलेनाथ को प्रसन्न करना कठिन नहीं है, लेकिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके हृदय को जीतना आवश्यक है। ऐसे में एक गुप्त मंत्र के बारे में बताया गया है। जिसकी जाप मंत्र से आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। उस मंत्र के बारे में बताएं तो वह “ओम नमः शिवाय” है। अगर आप यह सोचने लगे हैं कि यह मंत्र तो आपने कई बार सुना है। तो यह गुप्त मंत्र कैसे हुआ तो आप गलत है।

Sawan 2024: इन महिलाओं का शिवलिंग को छूना माना जाता है पाप, विधि अनुसार करें भोलेनाथ को प्रसन्न

क्यों कहा जाता है गुप्त मंत्र

मान्यता के अनुसार बताएं तो गुप्त मंत्र को इसलिए गुप्त कहा जाता है क्योंकि इसका जाप गोपनीय तरीके से करने से चमत्कारी प्रभावों को जीवन में देखा जाता है। यदि आप भी इस मंत्र का जाप कर रहे हैं। तो इस बारे में किसी को ना बताएं मंत्र जाप से पहले अपने गुरु से इस बारे में जरूर पूछे। अगर इस मंत्र के बारे में आप लोगों को बताते हैं तो इसके शुभ प्रभाव आपके जीवन से दूर चले जाते हैं। ऐसे में यदि आप रोजाना भगवान शिव के इस गुप्त मंत्र का जाप करते हैं तो आपकी आत्मा की शुद्धि होती है और आप आध्यात्मिक जागरण में जाते हैं। Shiv Mantra

Money Plant Upay: मनी प्‍लांट के साथ शुक्रवार को करें ये उपाय, माता लक्ष्‍मी देंगी दौलत का वरदान

इस तरह का होता है लाभ

इस मंत्र का जाप करने मात्र से ही ऊर्जा का संचार होता है और शरीर मजबूत बनता है वहीं भविष्य देखने की क्षमता भी बढ़ती है। यह मंत्र आपको हर तरह की बुराई से दूर रखता है। शक्तियों को बढ़ता है और भगवान शिव की परम आशीर्वाद का फल प्राप्त करता है। Shiv Mantra

पाकिस्तानीयों ने ‘शेरशाह’ से की थी माधुरी दीक्षित की मांग, कैप्टन विक्रम बत्रा ने दिया था मुंह तोड़ जवाब