India News(इंडिया न्यूज), Shiva Daughter: कहानियों के माध्यम से भगवान शिव के परिवार के बारे में हर कोई जानता है। सभी जानते हैं कि उनके दो पुत्र थे जिनका नाम गणेश और कार्तिकेय था और उनका पूरा परिवार सुखमय तरीके से रहता था लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की पांच बेटियां भी थी? बता दे कि इस कथा से ज्यादातर भक्त अनजान है। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको इस कहानी से रूबरू कराएंगे।

  • भगवान शिव की थी पांच बेटियां
  • इश तरह हुआ था अनजाने में जन्म

भगवान शिव की थी पांच बेटियां

मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि भगवान शिव की पांच बेटियों का जन्म अचानक हुआ था। मधुश्रावणी की कथा के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती की पांच बेटियों का वर्णन उसके अंदर मिलता है। वहीं बता दें इस चीज से माता पार्वती भी पूरी तरह अनजान थी।

चेहरे पर हो जाते है मुंहासे तो इस तरह से करें दूर, इन आदतों को आज ही करें बाय-बाय

इस कहानी से किया गया उल्लेख

पौराणिक कथाओं के माध्यम से बताया जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती एक बार सरोवर में जलक्रीडा कर रहे थे। उसे समय सहयोग वस भगवान शिव के तेज से पांच कन्याओं का जन्म हुआ था। इसके साथ ही बता दे कि भगवान शिव की पांचो बेटियां मनुष्य रूप में नहीं बल्कि नाग रूप में जन्मी थी। वही भगवान शिव को पता था कि यह पांचों कन्याएं उनकी पुत्री हैं। भगवान शिव अपनी पुत्री से उतना ही प्रेम करते थे। जितना वह अपने पुत्रों से करते थे। Shiva Daughter

रिश्ते में Breadcrumbing का क्या होता है मतलब? क्या आपका पार्टनर भी कर रहा ऐसी हरकत

क्या थी बेटियों के नाम? Shiva Daughter

पांचो कन्याओं के नाम का उल्लेख भी कथा में किया गया है। जिसमें जया, विषहर, शामिलबारी, देव और दोतलि नाम इन पांचों कन्याओं का था। जिनका जन्म अनजाने में हुआ था।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Chandra Grahan 2024: भारत में आज 18 साल बाद दिखेगा शनि का चंद्रग्रहण, रात में इतने बजे से जारी होगी लुकाछिपी