India News (इंडिया न्यूज), Shri Radha Vanshi Gopal Mandir: भारत में तीर्थ स्थलों और मंदिरों की कोई कमी नहीं है। यहां का हर मंदिर अपने रहस्यों और चमत्कारों के लिए जाना जाता है, जिसमें भक्तों की आस्था और विश्वास भरें हुए है। माना जाता है कि यहां के दर्शन मात्र से ही सभी दुख दूर हो जाते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। श्री कृष्ण की नगरी ब्रज धाम में कई मंदिर हैं, जो प्राचीन और रहस्यों से भरे हैं। ऐसा ही एक मंदिर वृंदावन में मौजूद है। जहां भक्त उस मंदिर के पत्थरों पर अपना नाम लिखकर जाते हैं।
मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर के पत्थरों पर अपना नाम लिखने से आत्मा को मुक्ति मिलती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के जरिए इस मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बता रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।
- क्या है आतंमा की मुक्ती वाले मंदिर का रहस्य
- इस कारण से लोग लिखते है नाम
इस मंदिर में आत्म को मिलती है मुक्ती Shri Radha Vanshi Gopal Mandir
केसी घाट वृंदावन में यमुना के तट पर स्थित है जहां श्री राधा वंशी गोपाल मंदिर स्थापित है। इस पवित्र मंदिर में भगवान कृष्ण के साथ राधा रानी विराजमान हैं। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भी यहां दर्शन करने आता है, वह इस मंदिर के पत्थर पर अपना नाम जरूर लिखकर जाता है। श्री राधा वंशी गोपाल मंदिर के बारे में एक मान्यता यह भी है कि यहां दर्शन के लिए आने वाला कोई भी भक्त अगर इस मंदिर के आसपास मौजूद पत्थर पर अपना नाम लिख देता है तो उस व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और भक्त के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
देवी-देवता के नाम पर न रहे बच्चों का नाम, Premanand Ji Maharaj ने बताए दोष प्रभाव
परिवार भी लिख आते है नाम
एक अन्य मान्यता के अनुसार, मृतक के परिवार द्वारा मंदिर में उसके नाम का एक पत्थर स्थापित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है और वह कष्टकारी पीढ़ियों से मुक्त हो जाता है। इसके अलावा मृतकों के साथ-साथ जीवित लोगों को भी मृत्यु के बाद कृष्ण धाम में स्थान मिल सकता है। Shri Radha Vanshi Gopal Mandir
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।