India News (इंडिया न्यूज), Shukra Guru Yog 2025: 5 जून 2025 को बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर आकाश में दो शुभ ग्रह, शुक्र और गुरु 60 डिग्री की दूरी पर स्थित होंगे। यह ज्योतिषीय स्थिति लाभ दृष्टि योग कहलाती है। इसे शुक्र-गुरु का दुर्लभ संयोग माना जाता है, जो जीवन में प्रेम, धन, सौंदर्य, सफलता और संतुलन लाने वाला होता है। शुक्र प्रेम, कला, वैभव और आकर्षण का कारक है, जबकि गुरु ज्ञान, विस्तार और भाग्य से जुड़ा ग्रह है। इन दोनों का जब लाभ कोण में मिलन होता है, तो यह जीवन में मानसिक स्थिरता, सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक समृद्धि के संकेत देता है। यह शुभ संयोग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन मेष, कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह योग करियर और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनके परिणामस्वरूप पदोन्नति या सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश से लाभ और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने रुके प्रोजेक्ट्स अब रफ्तार पकड़ेंगे।
Operation Sindoor पर निबंध लिखने पर मिलेंगे इतने पैसे, रक्षा मंत्रालय ने किया ऐलान
कर्क राशि
इस योग का असर कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन और भावनात्मक स्थिरता पर दिखाई देगा। कला, शिक्षा या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। माता-पिता या वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन में शांति बनी रहेगी। अचल संपत्ति, वाहन या घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों और साझेदारी को मजबूत करने वाला है। दांपत्य जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी और भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और आपकी आकर्षण क्षमता में इजाफा होगा। कला, फैशन, डिजाइन या सौंदर्य क्षेत्र से जुड़े लोग इस समय का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से फलदायी रहेगा। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। उच्च शिक्षा, शोध और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। गुरु के प्रभाव से निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे दीर्घकालिक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू हो सकेंगी। करियर में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता और बौद्धिक उन्नति का है। आपकी संप्रेषण क्षमता बढ़ेगी, जिससे प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों क्षेत्रों में आपकी सराहना होगी। मीडिया, शिक्षा, लेखन या मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। विद्यार्थियों को भी विशेष सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने की भी संभावना है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।