India News (इंडिया न्यूज),Shukra Surya Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय शुक्र देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं। 14 मार्च 2025 को सूर्य शनि की कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 13 मार्च 2025 तक मीन राशि में रहेंगे। इस तरह मीन राशि में शुक्र और सूर्य की युति बनेगी। शुक्र और सूर्य की युति मीन राशि में शुक्रादित्य राजयोग का शुभ संयोग बनाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार मीन राशि में शुक्र और सूर्य की युति का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों के लोगों को नौकरी में तरक्की और आर्थिक लाभ मिल सकता है। जानिए शुक्र और सूर्य की युति से किन राशियों को होगा फायदा-

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-सूर्य की युति लाभकारी रहेगी। यह युति आपके आय और लाभ भाव में बनेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ आय में बढ़ोतरी मिल सकती है।

धनु राशि

शुक्र और सूर्य की युति धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। इस युति से धनु राशि वालों के भौतिक सुख और धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी।

मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह रंगों भरा दिन, किसे मिलेगा सौभाग्य और किसे रहना होगा सतर्क?

मीन राशि

सूर्य और शुक्र की युति मीन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगी। इस समय आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्रा से आपको लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 14 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!