India News (इंडिया न्यूज),Shukra Vakri 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं। दैत्यों के गुरु शुक्र का ज्योतिष में विशेष महत्व है। शुक्र को सुख, समृद्धि, सम्मान, प्रेम, आकर्षण और धन का कारक माना जाता है। ऐसे में जब शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है या नक्षत्र बदलता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। अब जल्द ही शुक्र उल्टी चाल चलने वाले हैं।
इस दौरान जहां कुछ राशियों के जातकों को काफी संभलकर रहने की जरूरत होगी तो वहीं कुछ राशियों को काफी लाभ होने वाला है। शुक्र के वक्री होने से इन राशियों के लोगों को करियर और बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है, साथ ही इनकी लव लाइफ में भी सुधार आ सकता है।
शुक्र ग्रह कब वक्री होंगे?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार दैत्य गुरु शुक्र इस समय मीन राशि में मार्गी गति से चल रहे हैं। 2 मार्च 2025 रविवार को सुबह 5:12 बजे मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। शुक्र की इस वक्री चाल के कारण कुछ राशियों के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।
किसे होगा फायदा?
दैत्य गुरु शुक्र देव की वक्री चाल से मीन राशि के लोगों को काफी फायदा होने वाला है। इस दौरान मीन राशि के लोगों को परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में बड़े लाभ के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कामों में धन लाभ हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन में वृद्धि होगी। धन की बचत करने में आप सफल होंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कर्क राशि
शुक्र की वक्री चाल कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान कर्क राशि के लोगों की रुचि पूजा-पाठ में बढ़ेगी। यात्रा के दौरान लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, जिससे आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इसके अलावा प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी।
मीन राशि
शुक्र का वक्री होना मीन राशि के लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। इस दौरान मीन राशि के लोगों के करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके अलावा अगर निजी जीवन की बात करें तो परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।इसके अलावा दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी, वहीं अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।