Bhai Dooj 2022: इस साल भाई-बहन का पर्व भाई दूज 26 और 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बता दें कि ये पर्व हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु हेतु मृत्यु के देवता यमराज की पूजा उपासना करते हैं। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों के तिलक करतीं हैं। धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन यम देवता और यमुना जी की पूजा उपासना करने से व्रती के न सिर्फ सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि भाई की आयु भी लंबी होती है।
शास्त्रों में निहित है कि भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना जी के घर आकर भोजन ग्रहण किया था। उस समय यमुना जी ने यमराज के सिर पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया था। अगर आप भी अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं, तो भाई दूज के दिन इन उपाय को जरूर अपनाएं। यहां जानें…
- भाई दूज के दिन संभव हो सके, तो यमुना नदी में स्नान जरुर करें। हालांकि, आजकल यमुना नदी का पानी नहाने योग्य नहीं रह गया है। इसके लिए यमुना नदी के तट पर जाकर शुद्ध जल से आमचन कर सकते हैं। इस मौके पर भाई और बहनें एक-दूसरे को जल के छींटे दे सकते हैं। अगर संभव न हो तो पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
- इस दिन भाई को तिलक करना विशेष महत्व माना जाता है। इसके लिए भाई को तिलक लगाने के बाद भाई को भोजन कराएं। अगर भाई घर पर न आ सके, तो खुद भाई के घर जाकर भाई दूज मनाएं। फिर स्वादिष्ट भोजन पकाएं। आप चाहे तो भाई की पसंद का भोजन बना सकती हैं।
तिलक लगाते समय निम्न मंत्र का करें जाप
‘गंगा पूजे यमुना को
यमि पूजे यमराज को,
सुभद्रा पूजे कृष्णा को
गंगा यमुना नीर बहे
मेरे भाई की आयु बढ़े’।
- भाई के अलावा, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से भी आपके भाई और आप पर यमराज की कृपा बरसेगी।
- इस दिन संध्याकाल में बहनें यमराज का नाम लेकर चौमुखी दिया घर के बाहर जलाकर रखें।