India News(इंडिया न्यूज),Six Planets Auspicious Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मीन राशि में 6 ग्रह एक साथ युति बनाएंगे। क्योंकि मार्च में राहु और शुक्र पहले से ही मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, कर्मफल दाता शनि भी 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 27 फरवरी को बुध भी मीन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही 14 मार्च से सूर्य भी इसी राशि में रहेंगे। 28 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में आ जाएंगे। इस तरह 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए छह ग्रहों की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से करियर और व्यापार के स्थान में बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको काम और व्यापार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा रंग लाएगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे, साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। साथ ही पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए छह ग्रहों की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि के भाग्य स्थान में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति की संभावना रहेगी। छात्रों के करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कारोबारियों का धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप काम या व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, बरसा इतना खजाना, हिंदुओं का महा मेला देखती रह गई पूरी दुनिया

धनु राशि

छह ग्रहों की युति धनु राशि वालों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चौथे भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आय के नए स्रोत बनने से धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आपका आर्थिक तनाव कम होगा। साथ ही इस दौरान आपके ससुराल पक्ष और मां से रिश्ते मजबूत होंगे।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक किसके लिए कितना शुभ होगा आज महाशिवरात्रि का दिन, जानें 12 राशियों का राशिफल!