India News(इंडिया न्यूज),Snake Do not Bite Pregnant Women: भारतीय धार्मिक मान्यताओं में यह गंभीरता से माना जाता है कि सांप गर्भवती महिलाओं को नहीं काटते हैं। अगर वे गर्भवती महिलाओं को देख भी लेते हैं, तो अंधे हो जाते हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन शोध से पता चलता है कि दुनिया भर में गर्भवती महिलाओं को सांपों द्वारा काटे जाने की संभावना कम होती है। हिंदू मान्यताओं में एक प्रचलित मान्यता है कि सांप कभी भी गर्भवती महिला को नहीं काटते हैं। यह भी दावा किया जाता है कि गर्भवती महिला को देखकर सांप अंधे हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जैसे ही कोई महिला गर्भवती हो जाती है, सांप उसके पास नहीं जाते। यह सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है और इसके पीछे क्या कारण है। तो आपको बता दें कि इस तथ्य का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण में किया गया है।
क्या कहती है कथा
ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा के अनुसार एक बार एक गर्भवती महिला शिव मंदिर में भगवान शिव की तपस्या कर रही थी। वह पूरी तरह से तपस्या में लीन थी। मंदिर में दो सांप आए और गर्भवती महिला को परेशान करने लगे। इससे महिला की एकाग्रता भंग हो गई। तपस्या भंग होने के कारण महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे ने पूरे नाग वंश को श्राप दे दिया कि आज से जब भी कोई सांप, नाग या नागिन गर्भवती महिला के पास जाएगा तो वह अंधा हो जाएगा। इस घटना के बाद ऐसी मान्यता प्रचलित हो गई कि गर्भवती महिला को देखकर सांप अंधे हो जाते हैं और उसे काटते भी नहीं हैं।
गर्भवती महिलाओं को सांप क्यों नहीं काटते
सांपों में स्वभाव से ही कुछ इंद्रियां होती हैं, जिनसे वे आसानी से पता लगा सकते हैं कि महिला गर्भवती है या नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्भधारण के बाद महिला के शरीर में कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जिन्हें सांप आसानी से पहचान लेते हैं। इसके बावजूद ऐसी कौन सी वजहें हैं, जिनकी वजह से गर्भवती महिलाओं को सांप नहीं काटते। इन सभी सवालों का जवाब हमारे धार्मिक शास्त्रों में मिलता है।
क्या कहता है शोध
शोध कहता है कि दुनिया में सांप के काटने के केवल 5% मामले गर्भवती महिलाओं को ही मिलते हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि गर्भावस्था के बाद महिलाएं घर से बाहर ज्यादा नहीं निकलती हैं। वे अपनी और अपने होने वाले बच्चे की सुरक्षा का बहुत ख्याल रखती हैं और उनका खास ख्याल भी रखा जाता है।
इन खास बातों का रखें ध्यान
हिंदू धर्म में सांप को मारना बहुत बड़ा पाप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसका बुरा असर व्यक्ति को कई जन्मों तक भुगतना पड़ता है और गर्भवती महिला को कभी भी सांप को नहीं मारना चाहिए। सांप के करीब जाने से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जाने-अनजाने में नुकसान हो सकता है। अगर आपको गर्भवती महिला के पास सांप दिखे तो तुरंत सावधान हो जाएं।