India News (इंडिया न्यूज़), Hindu Fast: जून का महीना लगभग खत्म हो चूका हैं जिसके बाद जल्द ही आगमन होने जा रहा हैं जुलाई का लेकिन इस बार ये महीना कुछ ज़्यादा ही चर्चाओं में छाया हुआ हैं इसके पीछे का कारण हैं ‘हिन्दू पंचांग’. जी हाँ….! हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा तिथि यानी सोमवार के दिन से जुलाई महीने का आगाज़ होता हुआ देखा जायेगा। ध्यान रखियेगा इस साल जुलाई महीने में कई अहम पर्व और त्योहार पड़ रहे हैं जो आपकी किस्मत पर भी अच्छा-खासा प्रभाव डाल सकता हैं। साथ ही भगवान शिव को प्रिय सावन का आगाज भी इसी जुलाई महीने में हो रहा है….

जुलाई 2024 में प्रमुख व्रत और त्योहार

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि जुलाई महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व, त्योहार और व्रत हैं। इस महीने में कुल 15 प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि जुलाई महीने के व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट काशी के वैदिक पंचांग से:

  • 02 जुलाई 2024 (मंगलवार): योगिनी एकादशी व्रत
  • 03 जुलाई 2024 (बुधवार): कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
  • 04 जुलाई 2024 (गुरुवार): मासिक शिवरात्रि
  • 05 जुलाई 2024 (शुक्रवार): आषाढ़ अमावस्या
  • 06 जुलाई 2024 (शनिवार): आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत
  • 07 जुलाई 2024 (रविवार): जगन्नाथपुरी रथयात्रा
  • 09 जुलाई 2024 (मंगलवार): विनायक चतुर्थी व्रत
  • 11 जुलाई 2024 (गुरुवार): स्कन्द षष्ठी व्रत
  • 16 जुलाई 2024 (मंगलवार): कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024 (बुधवार): देवशयनी एकादशी
  • 18 जुलाई 2024 (गुरुवार): शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत
  • 21 जुलाई 2024 (रविवार): आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, गुरु पूर्णिमा
  • 22 जुलाई 2024 (सोमवार): सावन महीने की शुरुआत, सावन सोमवार व्रत
  • 24 जुलाई 2024 (बुधवार): गजानन संकष्टी व्रत
  • 29 जुलाई 2024 (सोमवार): सावन का दूसरा सोमवार व्रत

जुलाई में इन 4 बड़े ग्रहों की राशि वाले लोगों की बदलने जा रही हैं किस्मत, इन 5 उपायों को करते ही होगी धन वर्षा-IndiaNews

जुलाई 2024 के प्रमुख व्रत और त्योहारों का महत्व

  • योगिनी एकादशी व्रत: भगवान विष्णु की पूजा का विशेष दिन।
  • कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत: भगवान शिव की आराधना का समय।
  • मासिक शिवरात्रि: हर महीने की शिवरात्रि, भगवान शिव की पूजा।
  • आषाढ़ अमावस्या: पितरों की शांति के लिए व्रत।
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि: मां दुर्गा की आराधना का नौ दिवसीय पर्व।
  • जगन्नाथपुरी रथयात्रा: भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा।
  • विनायक चतुर्थी व्रत: भगवान गणेश की पूजा का दिन।
  • स्कन्द षष्ठी व्रत: भगवान कार्तिकेय की पूजा।
  • कर्क संक्रांति: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश।
  • देवशयनी एकादशी: भगवान विष्णु की विशेष पूजा का दिन।
  • शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: भगवान शिव की आराधना का समय।
  • आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, गुरु पूर्णिमा: गुरु की पूजा का दिन।
  • सावन सोमवार व्रत: सावन महीने के सोमवार को भगवान शिव की पूजा।
  • गजानन संकष्टी व्रत: भगवान गणेश की पूजा का दिन।
  • सावन का दूसरा सोमवार व्रत: सावन महीने के दूसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा।

आखिर क्यों द्रोपदी ने दिया था कुत्तो को श्राप? आजतक ज़िंदा हैं इसका महत्व-IndiaNews

इस प्रकार, जुलाई 2024 का महीना विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा, जिससे भक्तों को विशेष लाभ और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।