India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips Goddess Lakshmi Gets Upset Signs: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी कहा गया है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी का एक और नाम चंचला भी है। इसका मतलब है कि वह किसी एक घर में स्थाई रूप से निवास नहीं करती हैं और एक-एक करके सभी पर अपनी कृपा बरसाती रहती हैं।
बता दें कि देश के हर घरों में दिवाली की तैयारी हो चुकी है। इन दिनों घर-घर में साफ-सफाई करना शुरू हो चुका है। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि अगर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं तो राजा से भिखारी भी बना देता हैं। तो यहां जान लें इनके रूठने पर घर में दिखाई दे सकते हैं ये 5 संकेत।
देवी लक्ष्मी के नाराज होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण
- कहते हैं कि झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। अगर घर में झाड़ू बार-बार टूट जाए तो इसे भी देवी लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत माना जाता है।
मांस खाना पाप है या नहीं? गरुड़ पुराण में जानें क्या कहते हैं श्री कृष्ण – India News
- मान्यता है कि अगर घर में लगा मनी प्लांट अचानक सूखने लगे तो समझ लीजिए कि देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। इसलिए इस संकेत को कभी नजरअंदाज न करें।
- कहते हैं कि तुलसी में स्वयं देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जब तुलसी का पौधा सूखने लगे तो समझ लीजिए कि धनलक्ष्मी नाराज हैं।
- बाथरूम या किचन के नल से लगातार पानी का टपकना अशुभ माना जाता है। ये धन हानि का संकेत है, जो बताता है कि देवी लक्ष्मी नाराज हैं।
- अगर घर में बार-बार दूध गिर रहा है तो ये भी अशुभ संकेत है। ऐसा संकेत मिलने पर आपको देवी लक्ष्मी से पूर्व में की गई किसी गलती के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
इस उपाय से देवी लक्ष्मी मां को करें खुश
अगर देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं और साथ ही देवी के मंत्रों का जाप करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।