India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 10 March 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 मार्च 2025 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 10 मार्च का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल।

जानें आज का राशिफल:-

 

मेष राशि

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लें। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा।

कितने साल अभी और बची है आपकी जिंदगी हथेली नहीं बल्कि बताएगी आपकी कलाई ये राज, जिसने भी किया हमेशा जानी सच्चाई

वृषभ राशि

पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में समस्याओं को बातचीत से सुलझाएं। परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन खास रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लॉन्ग टर्म प्लान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना फायदेमंद रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिजनों का आशीर्वाद आपके करियर को नई ऊंचाई तक ले जाएगा। फैमिली और दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।

मालव्य राजयोग खोलेगा किस्मत के ताले! इन 3 राशि वालों पर होगी धन वर्षा, मिलेगी अपार संपत्ति

सिंह राशि

आज आपको अपने कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे, लेकिन बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को संभालकर रखें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि

कड़ी मेहनत और लगन से कार्यों को पूरा करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। हालांकि, धन-संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से बचने की कोशिश करें।

तुला राशि

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत से सुलझाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का प्रबंधन बुद्धिमानी से करें। किसी करीबी दोस्त से आर्थिक मदद का अनुरोध आ सकता है।

इस एक मंत्र में बसी है न जानें कितने देवी-देवताओं कि शक्ति काम, घर, पैसा तीनो खींचने की है ताकत, खुद प्रेमानंद जी महाराज भी करते हैं….!

वृश्चिक राशि

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक मुद्दों को संवाद के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यर्थ के विवादों से बचें। धन के मामले में समझदारी दिखाने की जरूरत है।

धनु राशि

घर के किसी सदस्य के विवाह में बाधा आ सकती है। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से विवाद की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संवाद से समस्याओं का समाधान करें।

मकर राशि

लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से समस्या को सुलझाएं। कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें।

इस मूलांक वालों के लिए उधार देना पड़ सकता है भारी, क्रोध और जल्दबाजी से बचें वरना होगा नुकसान, जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल सकारात्मक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर हल्की समस्याएं हो सकती हैं।

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आना संभव है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का प्रकोप करेगा इन 3 राशियों का हाल-बेहाल, सिर्फ 1 उपाय ही बचा सकता है अब इनकी डूबती नईया!


10 मार्च 2025 का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। जहां कुछ राशि वाले आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सुधार देखेंगे, वहीं कुछ को सतर्क रहकर अपने निर्णय लेने की जरूरत होगी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत करें और शुभ फलों की प्राप्ति करें।