India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 08 March 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, और हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 8 मार्च 2025 शनिवार है, जो हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित दिन है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, यह दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं 8 मार्च 2025 को मेष से मीन राशि तक का हाल।
जानें आज का राशिफल:-
मेष (Aries)
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ रोमांचक होगी।
वृषभ (Taurus)
प्रॉपर्टी में निवेश के लिए उत्तम समय है। व्यापार में मुनाफा होगा और नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को समझदारी से सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ सुखद रहेगी।
मिथुन (Gemini)
लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में तरक्की के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के निर्णय सावधानीपूर्वक लें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। रिश्तों में गलतफहमी से बचने का प्रयास करें।
कर्क (Cancer)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। ऑफिस में परफॉर्मेंस बेहतर होगी। ओवरथिंकिंग से बचें और आत्मसंयम रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ संतोषजनक रहेगी।
सिंह (Leo)
आय के विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में साथी का समर्थन मिलेगा। यात्रा से बचने की सलाह है।
अच्छे खासे इंसान को ‘लूजर’ बना देता है कुंडली का ये ग्रह, आपकी गलती नहीं…बस कर लें ये उपाय
तुला (Libra)
जल्दबाजी में लिए गए निर्णय समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। धन का प्रबंधन करना सीखें, क्योंकि धन वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु (Sagittarius)
धन बचाने की आदत डालें। निवेश के नए विकल्पों पर विचार करें। विचारों में भटकाव हो सकता है, लेकिन नियमित एक्सरसाइज आपको मानसिक शांति देगी। अनहेल्दी फूड से बचें। रिलेशनशिप में सुधार के लिए प्रयास करें।
मकर (Capricorn)
आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने के योग हैं। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के अवसर मिलेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। लव लाइफ में नए सरप्राइज मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
7 मार्च से इन तीन राशि के लोगों के आसपास घूमेंगी बुरी आत्माएं, इस जगह पर भूलकर भी न रखें कदम
कुंभ (Aquarius)
आय के नए स्रोत खोजें। व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनरशिप के अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप फिट महसूस करेंगे। शैक्षिक कार्यों में मेहनत का फल मिलेगा। सिंगल जातकों को दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
कन्या (Virgo)
निवेश के फैसले समझदारी से लें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश से पहले रिसर्च करें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। व्यापार में विस्तार होगा। लव लाइफ में साथी के साथ दूरियों का अहसास हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक फैसले सावधानी से लें। बेवजह के खर्चों से बचें। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को हल्के में लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में खुशियां मिलेंगी।
मीन (Pisces)
कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। फिटनेस पर ध्यान दें। प्रियजनों के साथ समय बिताएं। यात्रा के दौरान पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद सामने आ सकते हैं।
8 मार्च 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार हर राशि के लिए अलग-अलग प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उचित निर्णय और सकारात्मक दृष्टिकोण से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।
मूलांक 6 वालों को मिल सकता है बड़ा धन लाभ, जानें क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिषफल!