India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 07 April 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, जिनका संचालन अलग-अलग ग्रह करते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल और स्थिति के आधार पर प्रतिदिन राशियों पर विभिन्न प्रभाव पड़ते हैं। 7 अप्रैल 2025 को सोमवार है और यह दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

इस दिन कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ के संकेत हैं, तो कुछ को थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि 7 अप्रैल 2025 को मेष से मीन तक का राशिफल क्या कहता है।

जानें आज का राशिफल:-

 


मेष राशि (Aries)

आज कार्यस्थल पर तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। शैक्षिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार का विस्तार संभव है। रिश्तों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां कमाती हैं लड़कों से दोगुना पैसा, जिस घर में चली जाएं भरते भर देती है तिजोरियां!


वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए धन का प्रबंधन सावधानी से करें। कानूनी विवादों से दूर रहें। यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी।


मिथुन राशि (Gemini)

वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए बहस से बचें। रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होगा।


कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर की मरम्मत या साज-सज्जा में खर्च संभव है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य के लिए थोड़े अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

2025 में 3 बार राशि परिवर्तन करने जा रहे है देवगुरु बृहस्पति, किस्मत के तार बदल कर रख देगा गुरु गोचर का असर


सिंह राशि (Leo)

नई आर्थिक संभावनाएं सामने आएंगी। जीवन में बदलाव के संकेत हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि, पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में धैर्य से काम लें।


कन्या राशि (Virgo)

रियल एस्टेट में निवेश लाभकारी रहेगा, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में प्रगति होगी। कर्ज से राहत मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और पारिवारिक मुद्दों को शांत दिमाग से सुलझाएं।


तुला राशि (Libra)

निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी होगा।

ग्रहों के राजकुमार फिर बदलने जा रहे है अपनी चाल, इन 5 राशियों को दक्षिणपंथी बुध देंगे सफलता का वो तोहफा जो बना देगा इन्हे करोड़पति!


वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर में आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।


धनु राशि (Sagittarius)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवन में नए सरप्राइज मिलेंगे। बच्चों की मांगें बढ़ सकती हैं, जिससे दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात सकारात्मक ऊर्जा देगी।


मकर राशि (Capricorn)

पैसों से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। चुनौतियों को डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाएं। परिवार के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी।

ये 5 शक्तियां बनी थी वनवास में रहकर भी पांडवों के लिए ब्रह्मास्त्र, राज-पाठो से अलग होकर भी इन्हे बनाया था महाबली


कुंभ राशि (Aquarius)

नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं या कोई पैतृक संपत्ति मिल सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और संतुलित आहार लें।


मीन राशि (Pisces)

परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। लाइफस्टाइल में बदलाव करके सेहत को बेहतर किया जा सकता है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा।


7 अप्रैल 2025 का दिन किसी के लिए सफलता और प्रगति का तोहफा लेकर आ रहा है, तो किसी के लिए यह सावधानी बरतने का समय है। भगवान शिव की उपासना और सकारात्मक सोच से दिन को और बेहतर बनाया जा सकता है।

सात काम जो चमका देंगे किस्मत का सितारा! मज़बूत होगा शुक्र ग्रह, रूठी लक्ष्मी होंगी राज़ी

शुभकामनाएं! आपका दिन मंगलमय हो। ?️