India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 26 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए कुछ खास होने जा रहा है, कल यानि 26 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वालों के अपने परिवार में संबंध बेहतर बनाने का रहेगा। लेकिन साथ ही मिथुन राशि वाले कल बड़ा फैसला लेने से बचें, अब जानें सभी 12 राशियों का विस्तार से कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

जानें आज का राशिफल:-

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। समस्याओं का धैर्य और बुद्धिमानी से समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे और संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। छात्रों के लिए यह दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहने का होगा। हालांकि, कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे सावधान रहना आवश्यक है।

2025 में गजकेसरी योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, इन 3 राशियों के जागने वाले है भाग, इस बार धनराज कुबेर लिखेंगे इनकी किस्मत!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सलाह है कि कल किसी से वाहन या धन उधार न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाणी में संयम रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी खटपट हो सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद परिवार के किसी सदस्य की मदद से सुलझ सकते हैं। मेहनत के बल पर आप अपने कार्य पूरे कर पाएंगे, लेकिन भाग्य का सहयोग कम मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए कल का दिन उलझन भरा रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं का प्रभाव आप पर हावी रह सकता है। बड़े फैसले लेने से बचें और बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक शांति प्राप्त करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का असहयोग निराश कर सकता है। घर में किसी मेहमान के आगमन से माहौल थोड़ा बदल सकता है। उधार लेने से भी बचें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। साझेदारी में काम शुरू करने पर लाभ होगा। हालांकि, सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को गलत आरोपों से सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अचानक यात्रा की संभावना है। विदेश में रह रहे परिजनों से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग धैर्य रखें।

Mangal Gochar 2025: पूरे 17 दिन बाद मंगल की बदली चाल बरसाएगी इन 3 राशियों पर आपार धन, हाथ में आई मिट्टी भी बन जाएगी सोना!

सिंह राशि

धन और कारोबार के मामलों में सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ होगा, लेकिन शेयर बाजार में जोखिम उठाने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नए तरीके अपनाने की जरूरत होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। वरिष्ठजनों से विवाद से बचने का प्रयास करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण चर्चाओं और प्रोजेक्ट्स में भाग लेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाकर आप उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें और लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिश्रित रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन खुशी लाएगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। रुका हुआ व्यावसायिक कार्य पूरा होने की संभावना है। बच्चों के करियर से संबंधित निर्णय लिए जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संवाद से समस्याओं का हल मिल सकता है।

सिर से पांव तक चढ़े जा रहा है कर्ज…आज ही आजमाएं कर्ज मुक्ति के लिए ये 10 चमत्कारी अचूक उपाय, जो निगल जाएंगे जीवन की सारी दरिद्रता!

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए कल का दिन कुछ चुनौतियों के साथ आएगा। व्यवसाय में उलझनें आ सकती हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन संतुलित रहेगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों पर ध्यान दें। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। काम की अधिकता मानसिक और शारीरिक थकावट ला सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को भाग्य पर न छोड़ें। मां से कहासुनी की संभावना है। परिवार में नई नौकरी या उन्नति की खबर से माहौल खुशनुमा रहेगा।

प्रातः सुबह उठकर करें इन 7 सबसे शक्तिशाली मंत्रों का जाप, तिजोरी में सदैव बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, हर दिन पाएंगे सफलता!

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे और घूमने का प्लान बन सकता है। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी की तलाश पूरी होने के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन खुशी भरा रहेगा। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें। ऑनलाइन काम करने वालों को धोखाधड़ी से सतर्क रहना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुलसी माता को जल अर्पण करने से पहले बस मिला लीजिये ये पीला चूरा, घर भरते भार भर देंगी मां लक्ष्मी जो इस नियम संग कि आराधना!