India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 03 May 2025: आज यानि 3 मई 2025 का राशिफल मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने वाला है। 3 मई का दिन मेष राशि वालों को अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर उन्हें विशेषकर भाग्य लाभ दिलाएगा साथ ही, वृषभ राशि वालों को कल लापरवाही से थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। अब जानें सभी 12 राशियों का विस्तार से आज का राशिफल (Today Horoscope)-
जानें आज का राशिफल:-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए 3 मई 2025 का दिन काम और कमाई के लिहाज से लाभकारी रहेगा। मेहनत और प्रयास से आपका भाग्य चमकेगा। पूर्व में किए गए निवेश या प्रयासों का भी लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर रुचिकर और नए कार्य करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने से आपकी छवि और निखरेगी। पार्टनरशिप में काम करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें और प्राथमिकताएं तय करें। कागजी कार्यवाही में लापरवाही से बचें और बिना पढ़े किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आप बुद्धि कुशलता से चुनौतियों का सामना करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए 3 मई महत्वपूर्ण रहेगा। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले सभी पक्षों को भलीभांति समझ लें। घर की व्यवस्था और रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को सावधानीपूर्वक लागू करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। एकाग्रचित्त होकर कार्य करने से सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन थकान और परिश्रम भरा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और उधार लेनदेन से बचें। सरकारी नौकरी वालों को वरिष्ठजनों के साथ तालमेल बनाकर काम करना होगा। छात्रों को उनके प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नए काम शुरू करने के लिए यह दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के कामकाज में प्रगति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और कई अटके काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों में साहस और उत्साह का संचार होगा। जोखिम लेकर सफलता पाने के प्रयास करेंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आपका प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक दुविधा और चिंता से राहत मिलेगी। सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में तेजी बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात पक्की हो सकती है। आप मनोरंजक पल बिताएंगे। किसी पड़ोसी या मित्र का आपके घर आना हो सकता है। परंपराओं और मूल्यों को प्राथमिकता देंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातक रचनात्मक कार्यों में रुचि दिखाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी सहयोग करेंगे। व्यक्तित्व और व्यवहार से सम्मान प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। पूर्व में किए गए निवेश और परिश्रम का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन कारोबार के लिहाज से लाभकारी रहेगा। उन्नति और लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर नए स्रोतों से आय में वृद्धि होगी। घरेलू समस्याओं से राहत मिलेगी। कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विरोधी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा। कार्यस्थल पर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठजनों की सहायता से समस्याएं हल होंगी। किसी अजनबी से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सकारात्मक सोच लाभदायक सिद्ध होगी। माता या मातृपक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।