India News (इंडिया न्यूज),Today Numerology: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज दोपहर 2:33 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 3:56 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10:49 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आज वरूथिनी एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
पक्के मकान, बिजली और गैस, आज बिहारवालों के लिए खुलेगा खजाना, PM मोदी देने वाले हैं कई बड़े तोहफे
आज का मूलांक
मूलांक 1- ऑफिस के काम में आपकी रुचि रहेगी, और अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक 2- आप अपने रिश्तेदार के घर जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्तेदार आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
मूलांक 3- आपका दिन बेहतर रहेगा, कार्यस्थल पर आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 4- आज व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, इससे आपको धन लाभ होने की संभावना है।
मूलांक 5- अभी काम करने के तरीके में बदलाव करने का सही समय नहीं है, कुछ समय इंतजार करना अच्छा रहेगा।
मूलांक 6- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आज आप सामान्य से बेहतर महसूस करेंगे।
मूलांक 7- आज आप काम में गंभीरता दिखाएंगे, जिम्मेदारियों को समझने से आपको बड़े पद हासिल हो सकते हैं।
मूलांक 8- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा, आप जो भी चाहेंगे उसे आसानी से पूरा कर लेंगे।
मूलांक 9- आज ध्यान रखें कि आपका पैसा कहां खर्च हो रहा है, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
इस तरह जाने अपना मूलांक
उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्मतिथि 02, 11, 20 या 29 है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि: अगर आपकी जन्मतिथि 11वीं है, तो उसे 1+1 से गुणा करने पर 2 आएगा।