India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। आज आपको व्यापार में उन्नति होगी, सावधानी से वाहन चलाएं। पं. कौस्तुभ मिश्र से जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल- आज परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। इसके अलावा प्रेम और संतान आपके साथ हैं। व्यापार में उन्नति हो रही है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशिफल- आज सावधान रहें। चोट लग सकती है। परेशानी में पड़ सकते हैं। जोखिम लेने का समय नहीं है। प्रेम और संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशिफल- आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम में निखार आ रहा है। संतान की उन्नति हो रही है। पदोन्नति हो सकती है। शुभ दिन है। खुशी का दिन है। आनंददायी दिन है। भगवान विष्णु की पूजा करते रहें।

Bigg Boss OTT 3: गटरछाप-गंदी नाली का कीड़ा…, बिग बॉस के घर में भिड़े सना मकबूल और रणवीर शौरी

कर्क राशिफल- आज शत्रु स्वयं मित्रता की ओर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा गर्म है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशिफल– आज भावुक रहेंगे। भावुकता में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचाएंगे। प्रेम में कलह रहेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशिफल- आज  भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कोई समारोह या कोई मांगलिक समारोह संभव है। लेकिन घरेलू कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान अच्छे हैं, व्यापार अच्छा है। शनिदेव की पूजा करते रहें।

तुला राशिफल- आज  व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार मिलेगा। प्रियजन आपके साथ रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान और व्यापार सब अच्छा है। पीली वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशिफल- आज धन की आवक बढ़ेगी। पारिवारिक दृष्टि से शुभ समय है। बस अपनी जुबान पर काबू रखें। जो पैसा आए उसे बचाकर रखें, निवेश न करें। बाकी प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तुएं पास रखें।

धनु राशिफल- आज सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें मिलती रहेंगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छे हैं। व्यापार अच्छा है। भगवान शिव की पूजा करते रहें।

Monsoon Session: मानसून सत्र में सरकार छह नए विधेयक करेगी पेश, कार्य मंत्रणा समिति का किया गया गठन

मकर राशिफल-  आज  मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिर दर्द, आंख में दर्द संभव है। प्रेम-संतान साथ है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। काली जी की पूजा करते रहें।

कुंभ राशिफल- आज आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा, प्रेम और संतान अच्‍छी रहेगी और व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन राशिफल- आज व्‍यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा, प्रेम और संतान अच्‍छी रहेगी, व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

Hardik के साथ तलाक के बाद जमकर ट्रोल हुई Natasa Stankovic, फैंस ने सुनाई खरीखोटी