India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से तय होता है। आज आपके जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद जताई जा रही है। आर्थिक लाभ की संभावना है समय से पहले तैयारी करने से आपको जीवन में सफलता मिल सकती है, पं. कौस्तुभ मिश्र से जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन..
मेष राशि
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
वृष राशि
आज घरेलू कलह आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। बस झगड़े से बचें। काली चीजों का दान करें।
मिथुन राशि
आज व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। प्रियजनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान आपका साथ देगी। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल दें।
कर्क राशि
आज धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। लेकिन निवेश से धन हानि भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।
सिंह राशि
आज इस समय आप बहुत अच्छी ऊर्जा में हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान साथ है। व्यापार साथ है। सरकारी व्यवस्था बहुत सहयोगी साबित हो रही है। राजनीतिक लाभ मिल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।
कन्या राशि
आज चिंताजनक सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान अच्छी, व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।
तुला राशि
आज आपकी इच्छानुसार आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समय है। शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, संतान अच्छी, व्यापार अच्छा। शनिदेव की पूजा करते रहें।
वृश्चिक राशि
आज राजनीतिक लाभ। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम और संतान अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
न मूर्ती न भगवान फिर भी वाराणसी के इस खास मंदिर में आते है लाखों भक्त
धनु राशि
भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे। कामकाज में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान अच्छी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
आज आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। इनसे पार करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान ठीक। व्यापार भी ठीक। काली जी की पूजा करते रहें।
कुंभ राशि
आज जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक। प्रेम और संतान अच्छी स्थिति में। व्यापार अच्छा। नौकरी की स्थिति अच्छी। प्रेमियों से मुलाक़ात संभव है। सुखद समय है। हरी चीज़ें अपने पास रखें।
मीन राशि
आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। काम में बाधाएँ कम होंगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
मंगलवार को न करें ये काम, झेलना पड़ेगा हनुमान जी का क्रोध