India News (इंडिया न्यूज),Mahakumbh 2025: महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान 3 फरवरी को किया जा रहा है। इस दिन गुरु और शुक्र का शुभ योग भी बनेगा। इस दिन शुक्र मीन राशि में रहेगा जो गुरु की राशि है, जबकि गुरु ग्रह इस दिन शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान रहेगा। इस स्थिति को ज्योतिष में राशि परिवर्तन के नाम से जाना जाता है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा और फरवरी के महीने में इस योग के बनने से सभी राशियों के जीवन में बदलाव भी आएंगे।

जीवन में  बड़े आएंगे बदलाव

मेष राशि

इस राशि के जातकों को गुरु-शुक्र के शुभ संयोग से आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में भी खुशी का माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि

सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे अनुभव होंगे। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से पहले कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि

बृहस्पति-शुक्र का राशि परिवर्तन आपके जीवन में सुखद बदलाव लाएगा। आपकी कई चिंताएं दूर हो सकती हैं।

सिंह राशि

भावनात्मक रूप से आप खुद में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। दांपत्य जीवन में सकारात्मकता आएगी। अगर आपने निवेश किया है, तो उससे आपको लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

आप धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं से भरे रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी, बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

तुला राशि

अपनी मधुर वाणी से आज आप सामाजिक स्तर पर अलग पहचान बना सकते हैं। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ आपको कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

धनु राशि

इस राशि के लोग फरवरी के महीने में भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को इस दौरान अपने बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मकर राशि

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बृहस्पति-शुक्र का शुभ संयोग आपको कई लाभ दे सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको करियर में ऊंचाइयों को छूने के नए अवसर भी मिल सकते हैं।

सावधान! दुसरों से भुलकर भी न लें सलाह, वरना सड़क पर आ जाएंगे आप, इन मूलांक वालों को भारी पड़ सकता है आज का दिन

कुंभ राशि

फरवरी के महीने में आपको कई चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। आपका ज्ञान भी बढ़ेगा और आपको इसका लाभ भी मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को धन और वैभव की प्राप्ति होगी। लोगों के बीच आपके नाम की चर्चा हो सकती है। इस महीने आपके काम की सराहना हो सकती है।

बनना चाहते हैं करोड़ों के बादशाह, आज ही पहन लें ये रत्न, फायदे जान हिल जाएंगे आप!