India News (इंडिया न्यूज), Top 5 Most Destructive Weapons: महाभारत के वो 5 विनाशकारी हथियार जिसे परमाणु बम से अधिक घातक माना जाता है। इसमें ब्रह्मास्त्र, पाशुपति अस्त्र, नारायणास्त्र, अग्नि अस्त्र और वशावि शक्ति का नाम शामिल है। अब हम एक-एक करके इन शस्त्रों के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

इस अस्त्र का इस्तेमाल महाभारत में हुआ था

ब्रह्मास्त्र एक ऐसा हथियार है, जो परमाणु बम से भी अधिक घातक माना जाता है। ये ब्रह्मा का सबसे शक्तिशाली अस्त्र था। महाभारत में सिर्फ 6 योद्धा अर्जुन, कर्ण, श्रीकृष्ण, युदिष्ठिर, अश्वत्थामा और द्रौणाचार्य ही इस शस्त्र को चलाने की शक्ति रखते थे। इस अस्त्र की नोक पर ब्रह्मा जी के 5 सिर प्रकट होते थे। इस सूची में दूसरा अस्त्र है पाशुपति अस्त्र। इस शस्त्र को शिव का सर्व विनाशकारी हथियार माना जाता था। इस अस्त्र की ये खासियत थी कि ये एक पल में ही पूरी दुनिया को तबाह कर सकता था। इस सूची में तीसरा नाम नारायणा अस्त्र का आता है। जो भगवान विष्णु का अस्त्र था। इस अस्त्र का प्रयोग करने वाले योद्धा की ताकत दोगुनी हो जाती थी। महाभारत में अश्वत्थामा ने इस अस्त्र को प्रयोग किया था। इस अस्त्र से बचने का एक मात्र उपाय आत्मसमर्पण था। 

बाढ़ में कब्र से निकल कर बहने लगीं लाशें,मंजर देख कांप गई हर किसी की रुह

अग्नि अस्त्र का इस्तेमाल महाभारत और रामायण में हुआ था

इस सूची में चौथा नाम अग्नि अस्त्र का है। इस अस्त्र का प्रयोग महाभारत में ही नहीं बल्कि रामायण में भी किया गया था। इस अस्त्र को चलाने से पूर्व अग्नि देव का आह्वान करना होता था। इस अस्त्र के इस्तेमाल से दुश्मन का विनाश तय था।  इस सूची में पांचवा और आखिरी नाम वसावी अस्त्र का है। यह देवराज इंद्र का महाप्रलयकारी अस्त्र था। इसे अमोघ शक्ति भी कहा जाता था। ख़ास बात ये है कि इस अस्त्र को सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करना पड़ता था। कर्ण ने ये अस्त्र इंद्र से हासिल किया था। अगर इन सभी अस्त्र की शक्ति देखनी है तो हाल ही में रिलीज हुई ‘कल्कि-2898AD’ फिल्म देख लीजिए। इस फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है। जिसमें इस हथियार का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। 

एक शूरवीर योद्धा होकर भी आखिर क्यों अर्जुन को पूरे एक साल तक महिला बनकर पड़ा था रहना?