India News (इंडिया न्यूज),Tulsi puja niyam: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का बहुत महत्व है। पूजा करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही सच्चे मन से पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। पुराणों में कई पेड़-पौधों का भी महत्व बताया गया है। तुलसी और शमी जैसे पौधों की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में तुलसी पूजा को बहुत महत्व दिया गया है। लगभग हर हिंदू के घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है।
मनोकामनाएं होती हैं पूरी
तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि प्रतिदिन सूर्योदय के समय तुलसी को जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्त हर सुबह तुलसी को जल चढ़ाकर और दीपक जलाकर पूजा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में एक दिन ऐसा भी होता है जब तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है।
रविवार को तुलसी को जल न चढ़ाएं
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। हर रोज तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इससे धन-संपत्ति आती है। लेकिन रविवार को तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसे बहुत अशुभ माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी बहुत नाराज होती हैं। रविवार को तुलसी को जल चढ़ाने से धन की हानि होती है।
इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, रुका पैसा मिलेगा और सफलता के बनेंगे योग! जानें आज का मुलांक
इस दिन ना चढ़ाएं जल
पौराणिक मान्यता है कि तुलसी माता रविवार को भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए इस दिन उन्हें जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दिन जल चढ़ाने से उनका व्रत टूट सकता है। इसलिए रविवार को तुलसी के पौधे पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए। अगर आप भी तुलसी पर जल चढ़ाते हैं तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।
क्या है चंद्रमा और चौघड़िया योग? जिसमें Delhi CM की होगी ताजपोशी, 27 साल का सूखा ऐसे टखत्म करेगी BJP