Tulsi Vivah 2021 : हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। तुलसी और तुलसी विवाह को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह के दिन कुछ उपाय करने से कई समस्याओं का समाधान होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से विवाह में देरी संबंधी समस्याएं भी दूर होती है और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का भी निराकरण होता है।
विवाह में आ रही अड़चनें दूर Tulsi Vivah 2021
मान्यता यह भी है कि अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही हो या किसी तरह की बाधाएं आ रही हों। तो तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को लाल रंग का वस्त्र चढ़ाएं और अगले दिन उस वस्त्र को अपने पास संभाल कर रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
कलह से मुक्ति Tulsi Vivah 2021
धार्मिक पुस्तकों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते तोड़कर पानी में रखने और उसके अगले दिन उस जल को घर के मुख्य द्वार से लेकर चारों तरफ छिड़कने से घर में साकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। बल्कि घर में चल रही कलह और घरेलू तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
सारे कष्ट दूर Tulsi Vivah 2021
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल वस्त्र चढ़ाना चाहिए और उस वस्त्र को किसी सुहागिन स्त्री को दान कर देना चाहिए। इससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है और पति पत्नी के सारे कष्ट दूर होते हैं।
मंत्र जाप करें Tulsi Vivah 2021
तुलसी विवाह के दिन 108 बार ‘ॐ भगवते वासुदेवाय: नम:’ का मंत्रोच्चार करना चाहिए। इससे भी दाम्पत्य जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन सुखमय बना रहता है। साथ ही अगर आपसी वाद-विवाद है तो उससे निजात मिलती है।
Also Read : Causes of Heart Attack क्या है नौजवानों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों की वजह
Read More : Priyanka Gandhi Pratigya Yatra बाराबंकी से हरी झंडी
Read More : Priyanka Gandhi Announced: प्रियंका का बड़ा ऐलान, जीते तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और ई-स्कूटी देंगे
Connect With Us: Twitter Facebook