India News(इंडिया न्यूज), Vastu Shastra: घर बनाना हो या कोई भी बड़े से लेकर छोटे काम को शुरू करना हो वास्तु के अनुसार जरूर देखा जाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाई गई रेमेडी से आप अपने जीवन में सुख प्राप्त कर सकते हैं। अपने घर और ऑफिस को उसी प्रकार से बना सकते हैं। आज हम आपको मून साइन राशि के बारे में बताना चाहते हैं। मून साइन का मतलब होता है चन्द्रमा जिस राशि में बैठा है वो राशि आपकी हो जाती है।
वास्तु के अनुसार सजाएं घर
हाल ही में Astro Arun Pandit ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने सभी 12 राशियों के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार परफेक्ट होम सेटअप के बारे में बताया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे प्रत्येक राशि के लिए विशेष दिशा, रंग, और सजावट के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति को आकर्षित किया जा सकता है। उन्होंने सभी राशियों के लिए सुझाव दिया है कि घर में किस तरह के रंगों का उपयोग करें और किस कोने को साफ-सुथरा रखें, जिससे ऊर्जा का प्रवाह बेहतर हो सके। प्रत्येक राशि के लिए विशेष दिशा और सजावट के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइये तो अब हम आपको बताते हैं।
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशि वालों के लिए दक्षिण दिशा को शुभ माना गया है, क्योंकि इन राशियों के स्वामी मंगल हैं। इस दिशा में बेडरूम, महत्वपूर्ण दस्तावेज और पैसों से जुड़ी वस्तुएं रखने से लाभ होता है।
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि वालों के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा अनुकूल रहती है। शुक्र ग्रह के प्रभाव वाली इन राशियों के लिए इस दिशा में रसोई बनाना शुभ रहेगा, लेकिन पानी का जमाव न हो इसका ध्यान रखना जरूरी है। यहां नारंगी रंग की वस्तुएं और अच्छी रोशनी सुख-समृद्धि लाती है।
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए उत्तर दिशा सबसे अनुकूल है। यह बुध ग्रह की दिशा मानी जाती है। यहां पर रंग-बिरंगे फूलों से सजावट, पढ़ाई और आर्थिक लेन-देन से जुड़े कार्य करना लाभकारी होता है। कन्या राशि वाले तिजोरी उत्तर दिशा में रखें, लेकिन इस दिशा में किचन न बनाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा शुभ है, क्योंकि यह चंद्रमा से जुड़ी है। इस दिशा में हल्का सामान रखना और भगवान शिव की पूजा करना सुख-शांति में सहायक होता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए पूर्व दिशा अत्यंत लाभकारी है। यह सूर्य की दिशा मानी जाती है। घर को वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए इस दिशा में भगवान विष्णु की पूजा करें और कंप्यूटर जैसे उपकरण यहीं रखें। गुलाबी या क्रीम रंग का प्रयोग ऊर्जा बनाए रखता है।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) सबसे शुभ दिशा है। यह जल और शिव तत्व की दिशा है। यहां सफाई का विशेष ध्यान रखें। चांदी के घड़े में पानी भरकर मोती माला से सजाना और नियमित पूजा करना जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाता है।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के लिए पश्चिम दिशा शुभ मानी गई है। शनि ग्रह से जुड़ी इन राशियों के लिए इस दिशा में शनि पूजा करना, डाइनिंग रूम या स्टडी रूम रखना अच्छा होता है। यहां बच्चों के खिलौने और क्रिस्टल बॉल रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
राशि के अनुसार चुनें सही दिशा
अगर आप अपनी राशि के अनुसार दिशा का सही चयन करते हैं और वास्तु नियमों का पालन करते हैं, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रह सकती है। यह केवल एक आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने का एक वैज्ञानिक तरीका भी है।