India News (इंडिया न्यूज),Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर और जीवन से जुड़ी कई बातें विस्तार से बताई गई हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। आज हम एक ऐसे विषय पर बात करेंगे जो ज्यादातर घरों में आम तौर पर देखा जाता है। खासकर उन घरों में जहां फोटो खींचने का शौक होता है।

लेकिन क्या आपको पता है ? कि इन्हीं शौक के चलते हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा हमें जिंदगी भर भुगतना पड़ता है। दरअसल, वास्तु के अनुसार कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें घर में लगाना पूरी तरह से वर्जित माना जाता है, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

डूबते जहाज की तस्वीर मत लगाएं

जो लोग फिल्में आदि देखने के शौकीन होते हैं वे अक्सर अपने घरों में टाइटैनिक या अन्य डूबते जहाजों की तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में डूबते जहाजों और नावों की तस्वीरें लगाना बहुत अशुभ माना जाता है।

कहते हैं कि इससे व्यक्ति का मनोबल कमजोर हो जाता है। साथ ही यह दुर्भाग्य का भी संकेत है। इसके अलावा आर्थिक नुकसान की संभावना भी बढ़ जाती है।

नटराज की तस्वीर और मूर्ति न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नटराज की तस्वीर या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इसमें भगवान शंकर तांडव मुद्रा में विराजमान हैं। शिव का यह रूप विनाशकारी है इसलिए नटराज की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।

महाभारत की तस्वीरें न लगाएं

आपने अक्सर अपने बड़ों से सुना होगा कि घर में महाभारत नहीं देखना चाहिए। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यह पारिवारिक कलह को दर्शाती है। घर में महाभारत की तस्वीर लगाने से पारिवारिक कलह बढ़ती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Mahavir Jayanti 2024: क्या है महावीर जयंती का महत्व, जाने इस दिन का इतिहास – Indianews