India News(इंडिया न्यूज़), धर्म, Vastu Tips: आधुनिकता के इस समय में बच्चों और बड़ों की मानसिक एकाग्रता में काफी कमी आ रही है। एकाग्रता की कमी के चलते बच्चें लगातार मानसिक बीमारी से ग्रस्त होते जा रहे हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में भी कम लगता हैं। लेकिन बच्चों की एकाग्रता के साथ पढ़ाई में मन ना लगने के पीछे एकमात्र कारण आज की आधुनिकता नहीं है। वास्तु दोष के जानकार मानते है कि बच्चों के पढ़ाई के पीछे मन ना लगने और एकाग्रता में कमी आने का वास्तु दोष भी बड़ा कारण होता है।
- वास्तु दोष की वजह से पड़ता है बच्चों की पढ़ाई में फर्क
- बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
कई बच्चों का पढ़ाई के लिए मन तो करता है, लेकिन जब भी पढ़ने बैंठते है तो, उनका मन अचानक माहौल को देखकर ऊबने लग जाता है। घर का माहौल ही कुछ ऐसा बना रहता है कि वो चाहते हुए भी पढ़ाई पर मन नहीं लगा पाते हैं। इस माहौल के चलते बच्चों का भविष्य घिरे-घिरे उस महौल की तरह ही फीका पड़ने लगता है। वहीं, अगर आप आपने घर से इस छोटे-छोटे दोषों को दूर करें तो, बच्चें का मन एकाग्र होते हुए पढ़ाई में लगेगा और आपका भी भविष्य रोशनी की तरफ बढ़ेगा।
कमरे में कराएं हलके रंगों का पेंट
बच्चे की पढ़ाई में एकाग्रता कई बार कमरे के पेंट या रंग पर भी निर्भर करती है। पढ़ाई वाले कमरे में हमेशा हलके रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे हलका गुलाबी, हलका पीला, या हलका हरा आदि। इससे बच्चों के मन में शांति बनी रहती है।
कमरे में प्रवेश करे सुर्य का प्रकाश
हमेशा प्रयास करना चाहिए कि आपके कमरे में सुर्य के प्रकाश का आगमन रहें। कमरे में सुर्य का प्रकाश आने से निगेटिव ऊर्जा खत्म होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है।
उगते हुए सुर्य की फोटों लगाएं
वास्तु के आनुसार ये भी ध्यान रखने वाली बात है कि आप बच्चे के स्टेडी रूम में उगते हुए सुर्य की तसवीर या माता सरस्वती की एक फोटो लगाएं। इससे पढ़ाई के प्रति श्रृद्धा भाव भी बढ़ता है।
कमरें की इस दिशा में रखे एक ग्लोब
वास्तु दोष की माने तो पढ़ाई वाले स्थान में ग्लोब रखाना भी काफी शुभ होता है आप कमरे के ऊत्तरी- पूर्व दिशा में ग्लोब रख सकते हैं। ऐसा करना बच्चे की भविष्य के लिए शुभ होता है।
पढ़ाई के समय मेज पर गिलास पानी रखे
वहीं, अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता तो आप बच्चे के पास मेज पर एक गिलास में पानी भर कर रख सकते हैं। ये एकाग्रता के लिए उचित माना जाता है।
Also Read…..
- Famous Aarti in India: इन 4 प्रसिद्ध जगहों की आरती देखने आते है देश-विदेश से लोग, होता है मनमोहक दृश्य
- Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी? 5 महीने तक नहीं करना कोई शुभ कार्य, जानिए वजह..
- Sawan 2023: इस दिन से शुरु हो रहा है सावन का महीना, जानें इस माह सोमवार के दिन व्रत रखने का महत्व
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube