India News (इंडिया न्यूज़), Vat Savitri Vrat 2024: माना जाता है कि वट सावित्री व्रत करने से न केवल पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है, बल्कि इसे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। बता दें कि इस दिन पर विशेष रूप से वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसे में यदि आप वट सावित्री व्रत रख रहे हैं, तो इन चीजों का सेवन किया जा सकता है।
वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि 05 जून, 2024 को शाम 06 बजकर 24 मिनट पर शुरू हो रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 06 जून को दोपहर 04 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत 06 जून गुरुवार के दिन किया जाएगा।
इन चीजों का करें सेवन
- व्रत वाले दिन सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत का प्रसाद बनाती हैं। इस दौरान भोग में चढ़ाने और पारण के लिए कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं।
- व्रत में सिंघाड़े के आटे बने पकवान के साथ-साथ गुड़ और आटे से बना पकवान भी खाया जाता है।
- कुछ महिलाएं इस दिन सिर्फ फलाहार करती हैं और कई जगहों पर मीठी पूरियां भी खाई जाती हैं।
- वट सावित्री व्रत में आम के मुरब्बा भी खाया जा सकता है।
- साथ ही आप इस दिन चना, पूरी और पूए का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण कर सकते हैं।
भूल से भी न खाएं ये चीजें
- वट सावित्री व्रत के दिन तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, अन्यथा आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।
- इस बात का ध्यान रखें कि व्रत करने वाली महिला के घर में भी तामसिक चीजें न बनें। ऐसा करने से देव नाराज हो सकते हैं।
- इस दिन पर चावल और दाल से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।